151भजनपुरा में श्री राम नाम लेखन अभियान का 28वाँ आयोजन संपन्न, 123 श्रद्धालुओं ने लिया भाग
दिल्ली के भजनपुरा मार्केट में "श्री राम नाम लेखन अभियान" का 28वाँ आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 123 श्रद्धालुओं ने "श्री राम" नाम का लेखन किया। अभियान के संयोजक भुवनेश सिंघल ने बताया कि इसका लक्ष्य एक करोड़ "श्री राम" नाम लिखवाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार, आध्यात्मिक जागरण और समाज में संस्कार व भाईचारे को बढ़ावा देना है। सभी प्रतिभागियों को सम्मानस्वरूप उपहार भी दिए गए।






































































































































































































