सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
साउथ दिल्ली के आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या!दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: मदनपुर खादर हाईवे बंद, सफर से पहले जान लें पूरी जानकारीभजनपुरा में श्री राम नाम लेखन अभियान का 28वाँ आयोजन संपन्न, 123 श्रद्धालुओं ने लिया भागदीपचंद बंधु अस्पताल एक्सपोज़्ड : डॉक्टर एसी रूम में मस्त, अप्रशिक्षित NO के भरोसे चल रहा अस्पताल, टाइट प्लास्टर ने सड़ाया ड्राइवर का पैर!Nw Distric : भारत नगर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार्रवाई कर पंजाब से 14 वर्षीय अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामददिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी में आरिफ हत्याकांड के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद

गाजियाबाद में NH-9 पर बेकाबू थार ने डायल 112 की बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार कार ने पीआरवी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक होमगार्ड की मौत हो गई और सिपाही घायल हुआ।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
13 अगस्त 2026 · 10:39 am2.7 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 10:39 am
गाजियाबाद में NH-9 पर बेकाबू थार ने डायल 112 की बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत
गाजियाबाद में NH-9 पर बेकाबू थार ने डायल 112 की बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत

गाजियाबाद में नेशनल हाईवे-9 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में डायल 112 की पीआरवी बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि उनके साथी कांस्टेबल घायल हो गए। यह हादसा बुधवार देर रात क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार थार ने पुलिस की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस का दावा है कि दुर्घटना के समय थार चालक अत्यधिक नशे की हालत में था।

हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड की पहचान हापुड़ जिले के हाफिजपुर निवासी 40 वर्षीय कपिल कुमार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीआरवी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कपिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मामूली रूप से घायल हुए कांस्टेबल प्रवीण को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने घटना के संबंध में बताया कि नोएडा में तैनात पीआरवी-9619 को बुधवार रात करीब 11 बजे आपातकालीन नंबर 112 पर एक कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मी बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2 में सूचना अटेंड करने के लिए बाइक से रवाना हुए थे।

गौर सिटी जाने के दौरान पुलिसकर्मियों को एनएच-9 से यू-टर्न लेना था, जिसके चलते उन्हें गाजियाबाद की सीमा में जाना पड़ा। जब वे दोनों एनएच-9 पर दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार लाल रंग की थार कार ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए थार कार को जब्त कर लिया और चालक सोनू गुलाटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कपड़ा व्यापारी है और वह नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना के संबंध में घायल सिपाही प्रवीण की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक होमगार्ड कपिल कुमार के शव का नोएडा में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadRoad AccidentNH9Delhi NCRCrime News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज