वेबसाइट पर लौटें
दिल्ली संस्करण
ताज़ा खबरें
रविवार, 20 सितंबर 2026 · विक्रम संवत 2083www.delhidarpantv.comदिल्ली नगर संस्करण · अंक 200926 · मूल्य ₹5
आज अंदरगुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यापृष्ठ 7
DELHI DARPAN

दिल्ली दर्पण

सच्चाई भी · अच्छाई भी

आज अंदररोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमपृष्ठ 12
दिल्लीदेशराजनीतिअपराधकारोबारखेलमनोरंजनविचार
ताजा खबरस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिसदिल्ली 34°C · AQI 128
समाज की बड़ी खबर

अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्ता

-रामलीला के मंच पर घटीं अनिल गुप्ता और पवन अग्रवाल की दूरियाँ; -कप्तान ललित गर्ग ने संतुलित किया शक्ति-समीकरण, पूर्व महामंत्री राजेंद्र गर्ग की सक्रिय वापसी का दिया संकेत

अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्ता
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्ता · चित्र: Delhi darpan

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

अशोक विहार, दिल्ली। धर्मनगरी अशोक विहार में 'अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी' की चुनावी सियासत का असर हमेशा से 'अशोक विहार रामलीला कमेटी (फेज-1)' की गतिविधियों पर पड़ता रहा है। लेकिन कमेटी का कप्तान अगर सहनशील, दूरदर्शी और सबको साथ लेकर चलने वाला हो, तो कोई भी राजनीतिक अड़चन राम के काज के आड़े नहीं आ पाती। रविवार को आयोजित अशोक विहार रामलीला कमेटी के भव्य भूमि पूजन समारोह में कुछ ऐसा ही संतुलन और परिपक्व राजनीतिक माहौल देखने को मिला।

मंच पर अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी के नए प्रधान पवन अग्रवाल (गुप्ता), महामंत्री राजेंद्र गर्ग और कोषाध्यक्ष सुशील सिंघल सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही—जो हाल ही में हुए चुनावों में पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता (घी वाले) के धुर विरोधी माने जा रहे थे। लंबे समय बाद रामलीला के मंच पर लौटे पूर्व महामंत्री राजेंद्र गर्ग की मौजूदगी ने शुरुआत में जरूर अनिल गुप्ता को थोड़ा असहज किया, लेकिन सियासत के मंजे हुए खिलाड़ी अनिल गुप्ता ने स्थिति की नज़ाकत को समझते हुए इसे सहजता से लिया। इतना ही नहीं, सोसाइटी के संचालन में भविष्य की बाधाओं को टालने के मकसद से नए प्रधान पवन अग्रवाल और पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता भी अपने मतभेदों को दरकिनार कर एक-दूसरे के करीब आते दिखे।

अहंकार पर 'जनादेश की चोट', लेकिन सामाजिक वजूद के लिए साथ आए अनिल गुप्ता : गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी के चुनावों में अनिल गुप्ता (घी वाले) के खिलाफ उपजे गुस्से ने उनके पूरे पैनल का सूपड़ा साफ कर दिया था। जिस संस्था की सत्ता के लिए अनिल गुप्ता ने तमाम हथकंडे अपनाए, उसी समाज ने ऐतिहासिक परिणाम देकर बता दिया कि स्वार्थ और अहंकार की उम्र ज़्यादा लंबी नहीं होती।

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत

भरतपुर नगर निगम में 65 में से 36 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया और कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत वोट हासिल किया।

फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में पूर्व महिला सरपंच के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और नकदी पार कर दी।

पानीपत के डाहर महिला कॉलेज पहुंची हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा, छात्राओं को मिले स्वरोजगार के टिप्स

राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कौशल विकास, स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने द्वारका सेक्टर 19 में राज्य अतिथि गृह के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

सोनीपत में दो महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, जहर खाकर खुद पुलिस को किया था फोन

सोनीपत में दो महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, जहर खाकर खुद पुलिस को किया था फोन
सोनीपत में दो महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, जहर खाकर खुद पुलिस को किया था फोन

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में दो महिलाओं की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जहर निगलने के बाद खुद पीड़ित ने पुलिस को फोन कर घटना और पड़ोस की महिलाओं द्वारा दी जा रही धमकियों की जानकारी दी थी। हालांकि, पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, गन्नौर की रेडा बस्ती निवासी मृतक ने अपनी सूचना में पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। व्यक्ति का कहना था कि दोनों महिलाएं उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं और झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानीपत: इसराना में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पानीपत के इसराना में खेत जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण और प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों का धरना एक महीने के लिए स्थगित

ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत और आश्वासनों के बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन टाल दिया है।

गुरुग्राम में पूर्व सहकर्मी की हत्या के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई एचआर पेशेवर की मर्डर मिस्ट्री

लाजपत नगर से लापता हुए 31 वर्षीय एचआर पेशेवर युवराज सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पूर्व सहकर्मी और उसके पति को उत्तराखंड से पकड़ा।

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई

₹2,000 से अधिक के हर UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स नहीं लगेगा. नया 0.4% MDR केवल कुछ मर्चेंट (P2M) भुगतान पर लागू होगा. आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे.

आज का दिल्ली पंचांगसूर्योदय 5:58 · सूर्यास्त 6:43राहुकाल 10:42 से 12:17पेट्रोल ₹96.72 · डीजल ₹89.62

करोड़ो की धोखाधड़ी में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, तिहाड़ के रिटायर्ड फार्मासिस्ट को बनाया था ठगी का शिकार

फिलहाल क्राइम ब्रांच गिरफ्तार आरोपी विनोद भारद्वाज से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस ठगी गिरोह के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसी तरह की धोखाधड़ी की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले जमीन के दस्तावेजों और मालिकाना हक की पूरी जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।

रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम

रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम
रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम

रोहतक के मानसरोवर पार्क में इंटरनेशनल बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट सीरीज-1 के तहत ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने रिंग में उतरकर अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के बीच चले कड़े मुकाबलों ने वहां मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया।

PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली धाम खाटू श्याम में 108 कुंडीय महायज्ञ, CM रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में भव्य 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई. कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी विशेष अतिथि और खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में भव्य 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई.कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी विशेष अतिथि और खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे.

दिल्ली जल बोर्ड के 'जल मंथन' में बनी जल सुरक्षा की रूपरेखा, एआई और स्मार्ट मीटरिंग से रुकेगी लीकेज

दो दिवसीय सम्मेलन में चौबीसों घंटे जलापूर्ति, यमुना के कायाकल्प और अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर तैयार हुआ 'जल संकल्प'।

नोएडा: सरकारी स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे सीजेपी दल को चार विद्यालयों में प्रवेश से रोका गया

कॉकरोच जनता पार्टी ने चार स्कूलों में प्रवेश न मिलने का आरोप लगाया, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने के दावों को नकारा।

ग्रेटर नोएडा: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी से वन विभाग ने सात उल्लुओं को किया रेस्क्यू, लोगों को मिली राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक रिहायशी सोसाइटी में उल्लुओं के हमलों में छह लोगों के घायल होने के बाद वन विभाग ने यह कार्रवाई की।

बच्चों की हत्या की आरोपी लिंडसे क्लैंसी की कानूनी टीम में शामिल हुए वकील मार्टिन वेनबर्ग, दोबारा ट्रायल रोकने की तैयारी

तीन बच्चों की हत्या के मामले में मिस्ट्रायल के बाद बचाव पक्ष ने 'डबल जियोपार्डी' के आधार पर दोबारा मुकदमा चलाने का विरोध करने के लिए वरिष्ठ वकील को जोड़ा है।

रोहतक: भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने समाजसेवी जग्गा सिंह बराड़ से की मुलाकात, विस्तार पर हुई चर्चा

भारतीय किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने डबवाली पहुंचकर समाजसेवी जग्गा सिंह बराड़ से मुलाकात की और जनहित के कार्यों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

Nroth West | दिल्ली पुलिस के जांबाज सिपाही: घायल होने के बावजूद दबोचे दो शातिर अपराधी, चोरी के वाहन और फोन बरामद

-बाइक से टक्कर और पैर पर लात मारकर भागने की कोशिश हुई नाकाम -शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी और स्नैचिंग के 5 मामले सुलझे

Delhi Crime : केशवपुरम | बीड़ी जलने के लिए माचिस नहीं दी तो कर दी चाकू से गोदकर ह्त्या

-पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़े गए आरोपी, मुख्य हथियार बरामद - कहां जा रही है राजधानी की युवा पीढ़ी?