सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरदिल्ली NCR

PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली धाम खाटू श्याम में 108 कुंडीय महायज्ञ, CM रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में भव्य 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई. कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी विशेष अतिथि और खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में भव्य 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई.कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी विशेष अतिथि और खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे.

Sakshi Jha
Sakshi JhaJournalist
शेयर
17 सितंबर 2026 · 9:16 am2.9 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 10:02 amनई दिल्ली
PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली धाम खाटू श्याम में 108 कुंडीय महायज्ञ, CM रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि
PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली धाम खाटू श्याम में 108 कुंडीय महायज्ञ, CM रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में भव्य 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया.इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशेष यज्ञ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन सुनील सिंघी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी ने की.

आयोजकों के अनुसार, 17 सितंबर 2023 को भारत जननी धाम में 108 कुंडीय यज्ञशाला के निर्माण का जो संकल्प लिया गया था, वह 17 सितंबर 2026 को पूर्ण हुआ. इसी अवसर पर इस भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया.धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई.इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया.

Article image
Article image

साथ ही समाज सेवा के तहत दृष्टिबाधित बच्चों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई.यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और राष्ट्र के प्रति शुभकामनाओं का एक विशेष संगम बनकर सामने आया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि, सुनील सिंघी विशेष अतिथि और घनश्याम गुप्ता जवेरी अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए.इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना के साथ हनुमान चालीसा पाठ, दृष्टिबाधित बच्चों का सम्मान और भंडारे का आयोजन किया गया.

इनसे संबंधित#kahtushyam#pmbirthday#rekhagupta#mahayagyenewdelhi
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत822

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत

भरतपुर नगर निगम में 65 में से 36 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया और कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत वोट हासिल किया।

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी1.8 हज़ार

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने द्वारका सेक्टर 19 में राज्य अतिथि गृह के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई1.7 हज़ार

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई

₹2,000 से अधिक के हर UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स नहीं लगेगा. नया 0.4% MDR केवल कुछ मर्चेंट (P2M) भुगतान पर लागू होगा. आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे.