सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
हरिद्वार में 116वां मुल्तान जोत महोत्सव : मां गंगा के साथ खेली गई अनोखी 'दूध की होली', दिल्ली से श्रद्धालुओं संग पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. महेंद्र नागपालसीबीआई का खौफ बनाम खौफ का धंधा : दिल्ली में एक तरफ कसता शिकंजा, दूसरी तरफ फर्जी 'स्पेशल 26' का खेलदिल्ली में महिलाओं और छात्राओं के लिए 56 इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 200 नई ई-बसें बेड़े में शामिलनारायणा विहार हत्याकांड: टैक्सी चालक, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, किराये के विवाद में की थी सवारी की हत्यापूर्वी दिल्ली के 61 वार्डों में 3 दिन से कूड़े का अंबार, MCD अन्य जोनों की मशीनरी से शुरू करेगी सफाईदिल्ली में पहली बारिश ने खोला दावों का पोल: वज़ीरपुर में घुटनों तक जलभराव, अब बारिश के पानी के साथ बस्तियों में निकल रहे अजगर और सांप!

गुरुग्राम में वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से हमला कर हत्या, मंदिर के पीछे मिला शव

फर्रुखनगर में कंठी माता मंदिर के पीछे मिला वाराणसी निवासी सुपरवाइजर का शव, शराब की बोतल और खून से सनी ईंट बरामद।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
24 अगस्त 2026 · 8:11 am1.8 हज़ार व्यूज़
गुरुग्राम में वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से हमला कर हत्या, मंदिर के पीछे मिला शव
गुरुग्राम में वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से हमला कर हत्या, मंदिर के पीछे मिला शवDainik Bhaskar

गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से प्रहार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव कंठी माता मंदिर के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित शहनशाहपुर निवासी विकास मिश्रा के रूप में हुई है। विकास दाबोदा मोड़ पर स्थित ओम लॉजिस्टिक वेयरहाउस में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। वह सरकारी अस्पताल के पास पुराने द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की एक इमारत में रहता था, जिसे कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के रहने के लिए किराए पर लिया हुआ है।

स्थानीय लोगों ने शव देखकर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी। जांच के दौरान घटनास्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतल, गिलास और एक ईंट बरामद हुई है। बरामद ईंट और जमीन पर खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में यह वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस के अनुसार, जिस जगह पर शराब के गिलास, ईंट और खून के धब्बे मिले हैं, उससे करीब 50 फीट दूर युवक का शव बरामद हुआ। इस आधार पर अंदेशा है कि विकास के साथ पहले किसी अन्य स्थान पर मारपीट की गई और बाद में उसके शव को वहां ले जाकर फेंक दिया गया।

फर्रुखनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से पहले मृतक के साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrgurugramGurugram CrimeFarrukhnagarMurder InvestigationGurugram Police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सीबीआई का खौफ बनाम खौफ का धंधा : दिल्ली में एक तरफ कसता शिकंजा, दूसरी तरफ फर्जी 'स्पेशल 26' का खेल274

सीबीआई का खौफ बनाम खौफ का धंधा : दिल्ली में एक तरफ कसता शिकंजा, दूसरी तरफ फर्जी 'स्पेशल 26' का खेल

- भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की बढ़ती सख्ती से जहां दागी अधिकारियों में हड़कंप है, वहीं शातिर अपराधी इसी खौफ को ढाल बनाकर फर्जी रेड और रंगदारी का नया धंधा चला रहे हैं।

नारायणा विहार हत्याकांड: टैक्सी चालक, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, किराये के विवाद में की थी सवारी की हत्या1 हज़ार

नारायणा विहार हत्याकांड: टैक्सी चालक, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, किराये के विवाद में की थी सवारी की हत्या

किराये के विवाद में गुरुग्राम से बैठी सवारी को पत्थर व गमले से मारकर उतारा था मौत के घाट, साक्ष्य मिटाने में पत्नी-बेटे ने की मदद।

मेरठ पुलिस बर्बरता मामला: प्रत्यक्षदर्शी ने किया 40 मिनट तक चीख-पुकार सुनने का दावा, इंस्पेक्टर निलंबित1.7 हज़ार

मेरठ पुलिस बर्बरता मामला: प्रत्यक्षदर्शी ने किया 40 मिनट तक चीख-पुकार सुनने का दावा, इंस्पेक्टर निलंबित

मेरठ में किसान नेताओं पर कथित पुलिस बर्बरता के मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी के सामने आने और इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद जांच तेज हो गई है।