सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
छठ पर्व से पहले मुनक नहर के घाटों का कायाकल्प, मुख्यमंत्री ने सिंगलपुर में लिया निर्माण कार्यों का जायजाअमेरिकी मध्यावधि चुनाव: डेमोक्रेट्स के प्रचार में उतरीं कमला हैरिस, 2028 में राष्ट्रपति उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरारशिक्षा मंत्री आशीष सूद का पलटवार: AAP के 'बुक स्कैम' आरोपों को बताया बेबुनियाद, दस्तावेज़ों के साथ पेश किए सबूतमुजफ्फरनगर: कई चर्चित मामलों में फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का फैमिली कोर्ट में तबादलादिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिलायमुना किनारे 99 करोड़ की दीवार सहित दिल्ली सरकार ने 622 करोड़ रुपये की बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को दी मंजूरी
ताज़ा खबरअपराध

₹7.36 करोड़ की साइबर ठगी: CSB बैंक के शाखा प्रबंधक और सेल्स टीम सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 37 म्यूल खातों का भंडाफोड़

दिल्ली-पुलिस-साइबर-ठगी-बैंक-मैनेजर-गिरफ्तार म्यूल-बैंक-खाता-फर्जीवाड़ा-7-करोड़-रुपये-बरामद

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
23 अक्तूबर 2026 · 10:41 am2.6 हज़ार व्यूज़North west Delhi
₹7.36 करोड़ की साइबर ठगी: CSB बैंक के शाखा प्रबंधक और सेल्स टीम सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 37 म्यूल खातों का भंडाफोड़
₹7.36 करोड़ की साइबर ठगी: CSB बैंक के शाखा प्रबंधक और सेल्स टीम सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 37 म्यूल खातों का भंडाफोड़ — दिल्ली दर्पण

राजेंद्र स्वामी, दिल्ली दर्पण ब्यूरो

दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस टीम ने ₹7.36 करोड़ की बड़ी साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कैथरीन सीरियन बैंक (CSB) की दो शाखाओं में चल रहे 37 म्यूल खातों का खुलासा करते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक और सेल्स स्टाफ सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, नगदी, सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि सीएसबी बैंक की त्रि नगर शाखा के एक संदिग्ध म्यूल खाते (संख्या 0638010000406) की जांच में सामने आया कि खाताधारक राहुल न तो कभी बैंक गया था और न ही उसने आवेदन किया था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ये खाते देशभर में दर्ज साइबर अपराध की शिकायतों से जुड़े हुए हैं। इसके बाद 17 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की गई। साइबर पुलिस थाने के SHO इंस्पेक्टर दिनेश दहिया के नेतृत्व और ACP सृष्टि भट्ट (IPS) व DCP आकांक्षा यादव (IPS) की निगरानी में गठित विशेष टीम ने मामले का तकनीकी विश्लेषण किया। पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी मयंक कपूर उर्फ रिंकू को बाबा हरिदास नगर से गिरफ्तार किया। मयंक दिहाड़ी मजदूरों को लोन का झांसा देकर व्हाट्सएप के जरिए उनके केवाईसी दस्तावेज और फोटो हासिल करता था और उन्हीं के नाम पर म्यूल सिम व बैंक खाते तैयार करवाता था। जांच में खुलासा हुआ कि मयंक कपूर ने सीएसबी बैंक की सरस्वती विहार शाखा के प्रबंधक शोभित अग्रवाल और त्रि नगर शाखा के प्रबंधक सुशांत कुमार से सांठगांठ की थी। बैंक अधिकारियों ने सेल्स टीम के सदस्यों (मनोज, अंकुर, फातमा और पंकज) के साथ मिलकर असली खाताधारकों की गैर-मौजूदगी में फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर खाते खोले। इन खातों में साइबर ठगी की कुल ₹7.36 करोड़ की रकम आई, जो देशभर की 99 शिकायतों से जुड़ी पाई गई। ठगी के इस पैसे का एक हिस्सा बैंक अधिकारियों को दिया जाता था और बाकी रकम मयंक कपूर द्वारा 'Trust Wallet' के जरिए USDT (टेथर) क्रिप्टोकरेंसी में बदल दी जाती थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर 2026 को बैंक मैनेजर शोभित अग्रवाल समेत सेल्स टीम के 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 63 आधार कार्ड, 60 पैन कार्ड, 55 पासपोर्ट फोटो, 11 म्यूल सिम कार्ड, 7 मोबाइल, 7 चेक बुक, 7 डेबिट कार्ड, 1 लैपटॉप, ₹60,000 नकद और लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

North west जिले ने दबोच साइबर ठग
North west जिले ने दबोच साइबर ठग
इनसे संबंधितदिल्ली पुलिससाइबर ठगीCSB बैंकबैंक मैनेजर गिरफ्तारम्यूल बैंक खातेक्रिप्टोकरेंसीदिल्ली समाचारउत्तर पश्चिम जिला
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला831

दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद परिसरों को खाली कराकर तलाशी ली गई, पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

मेरठ ड्रम हत्याकांड: पति की हत्या कर शव सीमेंट में दबाने वाली पत्नी और उसके साथी को फांसी की सजा866

मेरठ ड्रम हत्याकांड: पति की हत्या कर शव सीमेंट में दबाने वाली पत्नी और उसके साथी को फांसी की सजा

मेरठ की अदालत ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके साथी साहिल को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

त्योहारों से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 322 किलो से अधिक संदिग्ध घी जब्त856

त्योहारों से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 322 किलो से अधिक संदिग्ध घी जब्त

सोशल मीडिया पर भारी छूट का प्रचार कर रहे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने कई खाद्य उत्पादों के नमूने लिए।