सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहिणी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 161 चोरी के वाहन और 9 करोड़ की हेरोइन बरामद, 103 गिरफ्तारहरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, कथित ऑडियो टेप आया सामनेशालीमार बाग में प्रयास विद्यामंदिर का 5वां 'नींव उत्सव' धूमधाम से संपन्न; प्रूडेंस के सहयोग से 300 गरीब बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षादिल्ली: 1984 के हत्या मामले में 42 साल से फरार 65 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारदिल्ली से केरल एमडीएमए तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तारफरीदाबाद में सरकारी छुट्टियों पर भी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ, मतदाता सूची से जुड़े काम होंगे

गुरुग्राम में राव इंद्रजीत के बयान पर भड़का पंजाबी समाज, आपात बैठक में दी सियासी सबक सिखाने की चेतावनी

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केंद्रीय मंत्री के बयान से नाराज पंजाबी समुदाय ने न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन में बुलाई आपात बैठक।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
17 अगस्त 2026 · 9:58 am6.3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 9:58 am
गुरुग्राम में राव इंद्रजीत के बयान पर भड़का पंजाबी समाज, आपात बैठक में दी सियासी सबक सिखाने की चेतावनी
गुरुग्राम में राव इंद्रजीत के बयान पर भड़का पंजाबी समाज, आपात बैठक में दी सियासी सबक सिखाने की चेतावनी

गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह द्वारा पंजाबी समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बयान के विरोध में रविवार देर शाम न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने केंद्रीय मंत्री के रवैये पर कड़ा एतराज जताया।

सनातन धर्म मंदिर के चेयरमैन सुरेंद्र खुल्लर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राव इंद्रजीत के बयान की निंदा की गई। सुरेंद्र खुल्लर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जिस मुकाम पर हैं, उसमें पंजाबी समाज के मतों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के वक्त वोट मांगने के बाद अब इस तरह की बयानबाजी से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।

खुल्लर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि पंजाबी समाज ने अपना समर्थन वापस ले लिया, तो इस क्षेत्र से किसी के लिए भी सांसद या विधायक बनना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एक सरकारी कार्यक्रम था, जहां शहीदों को नमन करने के बजाय राजनीतिक नाराजगी जाहिर की गई।

गौरतलब है कि 14 अगस्त के कार्यक्रम में राव इंद्रजीत सिंह ने व्यक्तिगत निमंत्रण न मिलने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मंच से कहा था कि केवल पंजाबी नाम के आधार पर चुनाव लड़ने से वोट नहीं मिलते और कार्यक्रम के आयोजक उन्हें अपना नहीं समझते हैं।

बैठक में सनातन धर्म मंदिर के पूर्व सचिव अरविंद गुप्ता ने कहा कि छह बार के सांसद को सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। वहीं समाज के प्रतिनिधि अरविंद उर्फ बंटू ने कहा कि मतदाताओं ने हमेशा दल और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है, लेकिन बदले में समाज को अपमानित किया जा रहा है।

बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक गौतम शर्मा ने कहा कि यह विवाद केवल व्यक्तिगत नाराजगी और अहंकार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकारी आयोजन में प्रोटोकॉल के तहत मिले निमंत्रण के बावजूद व्यक्तिगत न्योता न मिलने को मुद्दा बनाना पूरी तरह अनुचित था।

इनसे संबंधितdelhi-ncrgurugramGurugramRao Inderjit SinghHaryana PoliticsPunjabi Community
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण: अंतिम समय सीमा से पहले 33 फीसदी से अधिक फॉर्मों का डिजिटलीकरण बाकी2.6 हज़ार

दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण: अंतिम समय सीमा से पहले 33 फीसदी से अधिक फॉर्मों का डिजिटलीकरण बाकी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 17 अगस्त की समय सीमा से पहले 48 लाख से अधिक गणना फॉर्मों का डिजिटलीकरण होना शेष है।

दिल्ली में निजी विश्वविद्यालय खोलने का रास्ता साफ, कैबिनेट ने प्रारूप विधेयक को दी मंजूरी4.3 हज़ार

दिल्ली में निजी विश्वविद्यालय खोलने का रास्ता साफ, कैबिनेट ने प्रारूप विधेयक को दी मंजूरी

दिल्ली सरकार ने राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रारूप विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसे अब विधानसभा में पेश किया जाएगा।

अशोक विहार चुनाव परिणाम: अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी में अनिल गुप्ता का सूपड़ा साफ, सद्भावना पैनल की ऐतिहासिक जीत के 5 बड़े कारण अशोक विहार, दिल्ली1.8 हज़ार

अशोक विहार चुनाव परिणाम: अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी में अनिल गुप्ता का सूपड़ा साफ, सद्भावना पैनल की ऐतिहासिक जीत के 5 बड़े कारण अशोक विहार, दिल्ली

अशोक विहार अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव में सद्भावना पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी प्रमुख पदों पर कब्ज़ा कर लिया। समाज ने परिवर्तन, पारदर्शिता और विकास के पक्ष में मतदान करते हुए पूर्व नेतृत्व को स्पष्ट रूप से नकार दिया।