सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

पानीपत में सिंचाई के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

पानीपत के नूरपुर गुजरान गांव में सिंचाई के पानी को लेकर विवाद के बाद वृद्ध किसान का गला घोंटा गया था, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 जुलाई 2026 · 4:33 pm3 हज़ार व्यूज़
पानीपत में सिंचाई के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
पानीपत में सिंचाई के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तारDainik Bhaskar

पानीपत जिले के नूरपुर गुजरान गांव में 60 वर्षीय किसान रणबीर की हत्या के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने उसके पड़ोसी सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खेत की सिंचाई के लिए बने खाल में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

सीआईए-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर शनिवार शाम पसीना रोड पर पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के पास दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सत्यवान ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से ठेके पर जमीन लेकर खेती कर रहा है और मृतक रणबीर उसके खेत का पड़ोसी था। गत 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे पानी चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर सत्यवान ने गुस्से में अपने परने से रणबीर का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को पल्ली में बांधा और अपनी साइकिल के पीछे रखकर ले गया। उसने पसीना खुर्द स्थित पावर हाउस के पास झाड़ियों में शव को फेंक दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके।

इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के शक के आधार पर हुआ। अविवाहित रणबीर खेत में बनी झोपड़ी में रहते थे और 16 जुलाई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद उनके भाई भोपाल ने 18 जुलाई को औद्योगिक सेक्टर-29 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी सत्यवान 16 जुलाई की रात करीब 11:20 बजे अपनी साइकिल के पीछे गठरीनुमा वस्तु रखकर पसीना गांव की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद 19 जुलाई को पसीना कला के पास झाड़ियों से पुलिस ने रणबीर का शव बरामद किया और मामले में हत्या की धाराएं जोड़ीं।

पुलिस फिलहाल आरोपी को दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर रही है। इस रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई साइकिल, मृतक का मोबाइल फोन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद करने का प्रयास करेगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrpanipatdelhi-crimePanipatCrime NewsHaryana PoliceMurder Case
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या266

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस399

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार459

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।