सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद में वकील के घर बड़ी चोरी, एसी की खिड़की तोड़कर 2 किलो सोना और 20 लाख रुपये कैश ले उड़े चोर

फरीदाबाद के सेक्टर-16 में एक वकील के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और करीब पौने तीन करोड़ रुपये के सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 6:49 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 6:50 am
फरीदाबाद में वकील के घर बड़ी चोरी, एसी की खिड़की तोड़कर 2 किलो सोना और 20 लाख रुपये कैश ले उड़े चोर
फरीदाबाद में वकील के घर बड़ी चोरी, एसी की खिड़की तोड़कर 2 किलो सोना और 20 लाख रुपये कैश ले उड़े चोर

फरीदाबाद के सेक्टर-16 में एक वकील के घर पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से करीब दो किलोग्राम सोने के आभूषण और 20 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सोने की बाजार में कीमत लगभग पौने तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

यह घटना जिला कोर्ट के वकील हरीश पाल चपराना के घर पर हुई। वारदात के समय वकील का पूरा परिवार नोएडा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। घर खाली होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार की सदस्य सुबोध के अनुसार, परिवार 20 जुलाई को नोएडा गया था। चोरों ने पहले घर की चारदीवारी फांदी और फिर एयर कंडीशनर (एसी) की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी परिवार की कार भी अपने साथ ले गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस को यह कार ओल्ड रेड लाइट के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने भागने के लिए इस कार का इस्तेमाल किया था।

इस घटना की खास बात यह है कि जिस मकान में चोरी हुई, उससे कुछ ही दूरी पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

सेक्टर-16 पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabaddelhi-crimeFaridabad TheftDelhi NCR CrimeHouse BurglaryGold Stolen
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या267

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस400

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार459

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।