सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली

गाजियाबाद के खोड़ा में उधारी के सात लाख रुपये के विवाद में बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
9 सितंबर 2026 · 3:25 am3 हज़ार व्यूज़
गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली
गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोलीAmar Ujala

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मास्टर पार्क में बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने सुबोध उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से शामली जिले के भनैड़ा का निवासी है और फिलहाल दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रह रहा था। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी सुबोध ने पुलिस को बताया कि उसने कारोबारी सीताराम को सात लाख रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोपी का आरोप है कि पीड़ित रकम लौटाने से इनकार कर रहा था और उसके साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज भी करता था।

लगातार तकरार से नाराज होकर सुबोध ने कारोबारी को डराने की योजना बनाई। उसने बिहार के बेतिया निवासी अपने साथी छोटू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार छोटू की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

यह वारदात 21 जून की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई थी। मूल रूप से शामली निवासी सीताराम खोड़ा के मास्टर पार्क गली नंबर-11 स्थित मकान में सपरिवार रहते हैं और नीचे पाल बिल्डर के नाम से दुकान चलाते हैं। घटना के समय वह अपने एक परिचित के साथ दुकान पर बैठे हुए थे।

उसी दौरान स्कूटी सवार दोनों आरोपी वहां पहुंचे और स्कूटी चला रहे युवक ने बैग से तमंचा निकालकर सीताराम को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सीताराम के बेहद करीब से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी के तुरंत बाद दोनों आरोपी वाहन पर सवार होकर मौके से भाग निकले थे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabad CrimeGhaziabad PoliceIndirapuramFiring
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या224

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस331

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार434

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।