सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरअपराध

नरेला में सनसनी: बंद फ्लैट के अंदर मिले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के संदिग्ध शव

-दमकल विभाग की मदद से तोड़ा गया दरवाजा , एक ही कमरे में मिले दोनों के शव

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
19 सितंबर 2026 · 12:31 pm1.5 हज़ार व्यूज़Delhi , Rohini
नरेला में सनसनी: बंद फ्लैट के अंदर मिले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के संदिग्ध शव
नरेला में सनसनी: बंद फ्लैट के अंदर मिले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के संदिग्ध शव

-मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण टीवी

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर एक बंद फ्लैट के भीतर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दमकल विभाग की मदद से तोड़ा गया दरवाजा : पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (19 सितंबर) की दोपहर करीब 1:00 बजे नरेला थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने सूचना दी कि एक फ्लैट अंदर से बंद है और काफी खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामदDelhi darpan

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दमकल विभाग (Fire Brigade) को बुलाया गया। दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई।

एक ही कमरे में मिले दोनों के शव : फ्लैट के अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। एक ही कमरे में पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मोनू और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीनू के रूप में हुई है। मृतक मोनू दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में थी। घटना की गंभीरता को भांपते हुए जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारिकी से मुआयना कर वहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इनसे संबंधितनरेला न्यूजदिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबलदिल्ली क्राइम न्यूजनरेला फ्लैट संदिग्ध मौतदिल्ली पुलिसब्रेकिंग न्यूज दिल्लीNarela NewsDelhi Police Head ConstableDelhi CrimeNarela Dead Body Found
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या258

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस385

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार454

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।