सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

जंतर-मंतर पर खाली कराए जाने के बाद फिर उमड़ी भीड़, शिक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज

पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को खाली कराए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा दोबारा बढ़ गया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 जुलाई 2026 · 4:33 pm2 हज़ार व्यूज़
जंतर-मंतर पर खाली कराए जाने के बाद फिर उमड़ी भीड़, शिक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज
जंतर-मंतर पर खाली कराए जाने के बाद फिर उमड़ी भीड़, शिक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन तेजNavbharat Times

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों का जुटना जारी है। बीते 20 जुलाई की शाम पुलिस प्रशासन द्वारा धरना स्थल खाली कराए जाने के बाद मंगलवार को वहां पहले से अधिक संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांगों को लेकर दिनभर नारेबाजी होती रही।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को धरना स्थल पर दोबारा पत्थरबाजी की सूचना मिली है। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके और नेता देव सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंच से प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने जैमर लगाकर लोगों को आपस में जुड़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन कथित लाठीचार्ज के वीडियो सामने आने के बाद भीड़ और बढ़ गई। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा निहारिका और साकेत से आईं रोमिका सेन सहित कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए लाठीचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की।

बढ़ती भीड़ और उमस के बीच धरना स्थल पर स्वयंसेवक लोगों की मदद में जुटे रहे। हरियाणा से आए कमल त्यागी जैसे वॉलिंटियर्स लोगों को पंखा झलते दिखे, जबकि सुरेश गर्ग जैसे स्थानीय नागरिक प्रदर्शनकारियों के लिए बिस्किट और नमकीन के थैले लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल क्षेत्र के दोनों ओर सतर्क नजर आया।

धरना स्थल पर बिखरे कचरे को साफ करने की जिम्मेदारी भी प्रदर्शनकारियों ने खुद संभाली। दिल्ली पुलिस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हिमांशु सहित कई छात्रों ने पानी की खाली बोतलें और पैकेज्ड फूड के प्लास्टिक उठाकर ड्रमों में एकत्रित किए ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrdelhi-politicsJantar MantarDelhi PoliceProtestDelhi News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"647

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"

डूसू चुनावों में एबीवीपी की शानदार विजय राष्ट्रवादी मूल्यों और विकास की राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब: प्रवीन खंडेलवाल

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान792

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 17 मांगें मानी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!1.2 हज़ार

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!

-ABVP का प्रदर्शन : पिछले साल की तरह इस बार भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन पदों पर बड़ी जीत , NSUI का सूपड़ा साफ