सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
साउथ दिल्ली के आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या!दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: मदनपुर खादर हाईवे बंद, सफर से पहले जान लें पूरी जानकारीभजनपुरा में श्री राम नाम लेखन अभियान का 28वाँ आयोजन संपन्न, 123 श्रद्धालुओं ने लिया भागदीपचंद बंधु अस्पताल एक्सपोज़्ड : डॉक्टर एसी रूम में मस्त, अप्रशिक्षित NO के भरोसे चल रहा अस्पताल, टाइट प्लास्टर ने सड़ाया ड्राइवर का पैर!Nw Distric : भारत नगर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार्रवाई कर पंजाब से 14 वर्षीय अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामददिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी में आरिफ हत्याकांड के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद

दिल्ली विश्वविद्यालय के कामकाज में बढ़ेगा हिंदी का प्रयोग, कुलसचिव ने जारी किए सख्त निर्देश

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों और विभागों को राजभाषा नियमों का कड़ाई से पालन करने और आधिकारिक दस्तावेजों को प्राथमिक रूप से हिंदी में तैयार करने का निर्देश दिया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 जुलाई 2026 · 4:33 pm3 हज़ार व्यूज़
दिल्ली विश्वविद्यालय के कामकाज में बढ़ेगा हिंदी का प्रयोग, कुलसचिव ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली विश्वविद्यालय के कामकाज में बढ़ेगा हिंदी का प्रयोग, कुलसचिव ने जारी किए सख्त निर्देशDainik Bhaskar

दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत सर्कुलर जारी किया है। कुलसचिव की ओर से जारी इस आदेश में सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, कॉलेजों के प्राचार्यों और अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े सभी संस्थानों में भारत सरकार के राजभाषा अधिनियम 1963 और राजभाषा नियम 1976 का प्रभावी अनुपालन अनिवार्य कर दिया गया है।

सर्कुलर के मुताबिक विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रशासनिक और शैक्षणिक दस्तावेजों को अब द्विभाषी रूप में तैयार किया जाएगा। इनमें प्रॉस्पेक्टस, सूचना बुलेटिन, नामपट्ट, पहचान पत्र, फाइल कवर, रबर स्टांप और निमंत्रण पत्र शामिल हैं, जिनमें हिंदी को प्राथमिक स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यदि कोई पत्र हिंदी में प्राप्त होता है तो उसका जवाब भी अनिवार्य रूप से हिंदी भाषा में ही देना होगा।

प्रशासनिक तंत्र को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने के लिए कंप्यूटरों पर यूनिकोड के जरिए हिंदी टंकण को बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को डिफॉल्ट रूप से हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। इन दिशा-निर्देशों के जरिए प्रशासनिक कामकाज को सुगम और आम लोगों की पहुंच के भीतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजभाषा से जुड़े इन नियमों और प्रावधानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता है या अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

डीयू की विद्वत परिषद के पूर्व सदस्य और अरविंदो कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रोफेसर हंसराज सुमन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने प्रत्येक कॉलेज में राजभाषा हिंदी सप्ताह आयोजित करने की मांग रखी है।

प्रोफेसर सुमन के अनुसार, हिंदी भाषा को छात्रों के रोजगार के अवसरों से जोड़ना वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने अनुवाद, पत्रकारिता, रंगमंच, फिल्म, ब्लॉग लेखन और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित प्रतियोगिताएं कराने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से महाविद्यालयों में स्थित राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के लिए अनुदान राशि बढ़ाने का भी आग्रह किया।

इनसे संबंधितdelhi-ncrdelhi-educationDelhi UniversityDU Hindi CircularRajbhashaEducation News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू का कदम, कैंपस के आसपास पीजी की जांच के लिए बनाई आठ सदस्यीय कमेटी3 हज़ार

सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू का कदम, कैंपस के आसपास पीजी की जांच के लिए बनाई आठ सदस्यीय कमेटी

साउथ कैंपस निदेशक की अध्यक्षता वाली यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी, जिसमें छात्रों की सुरक्षा और पीजी की वैधानिक मंजूरियों की जांच होगी।

दिल्ली वक्फ बोर्ड के गठन की मांग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब1.5 हज़ार

दिल्ली वक्फ बोर्ड के गठन की मांग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

अदालत ने दोनों सरकारों को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया, मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

पानीपत: बार एसोसिएशन चुनाव से पहले अधिवक्ताओं को मिली पोर्टल, सीसीटीवी और पार्किंग की सौगात3 हज़ार

पानीपत: बार एसोसिएशन चुनाव से पहले अधिवक्ताओं को मिली पोर्टल, सीसीटीवी और पार्किंग की सौगात

जिला बार एसोसिएशन चुनाव से ठीक पहले तीन विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने काटा फीता।