सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

अलवर नगर निगम चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां, 70 से ज्यादा ने वापस लिए पर्चे

अलवर नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन 70 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, कई वार्डों में बागियों ने अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन दिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
4 सितंबर 2026 · 7:19 am3 हज़ार व्यूज़
अलवर नगर निगम चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां, 70 से ज्यादा ने वापस लिए पर्चे
अलवर नगर निगम चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां, 70 से ज्यादा ने वापस लिए पर्चेDainik Bhaskar

अलवर नगर निगम चुनाव के तहत नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिखे। टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनभर मशक्कत करते रहे। इसका असर यह हुआ कि 70 से अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।

वार्ड 64 में भाजपा से असंतुष्ट होकर निर्दलीय उतरे पुलकित जांगिड़ और विनय शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों की समझाइश के बाद नाम वापस ले लिया। दोनों नेताओं ने अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सोनू चौधरी के समर्थन में प्रचार करने का निर्णय लिया है। पुलकित के अनुसार, संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने के आश्वासन के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

उधर, वार्ड 39 में करीब 15 साल से भाजपा में सक्रिय रहे मुकेश चंद इंदौरिया ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने निर्दलीय के तौर पर दाखिल किया पर्चा वापस लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अब वे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की पत्नी और पार्टी प्रत्याशी कमलेश योगेश मिश्रा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

वार्ड 44 में पारिवारिक तालमेल देखने को मिला, जहां भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उतरे सूरज ने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने अपने चाचा धारा सिंह को समर्थन दिया है, जो खुद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसी वार्ड से भाजपा से दावेदारी कर रहे विनोद महावर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।

कांग्रेस में भी असंतुष्टों को मनाने का दौर चला। वार्ड 28 से बागी होकर उतरीं इंद्रा सैनी ने पार्टी प्रत्याशी रितेश सैनी के समर्थन में अपना पर्चा खींच लिया। इसी तरह वार्ड 40 में कांग्रेस से टिकट की आस टूटने पर निर्दलीय उतरीं ममता वर्मा ने भी नाम वापस ले लिया और पार्टी प्रत्याशी नेहा को समर्थन देने की घोषणा की। इसी वार्ड से चांद बाला ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ली।

वार्ड 20 में पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर की पुत्रवधू बीना गुर्जर के सामने ताल ठोक रही पूनम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसी वार्ड से चुनावी मैदान में उतरीं निर्दलीय प्रत्याशी शिवांगी मिश्रा और रेणू ने भी नाम वापस लेकर अधिकृत प्रत्याशियों की राह आसान कर दी है।

इनसे संबंधितdelhi-ncralwarAlwarMunicipal ElectionsBJPCongressRajasthan Politics
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"645

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"

डूसू चुनावों में एबीवीपी की शानदार विजय राष्ट्रवादी मूल्यों और विकास की राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब: प्रवीन खंडेलवाल

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान791

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 17 मांगें मानी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!1.2 हज़ार

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!

-ABVP का प्रदर्शन : पिछले साल की तरह इस बार भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन पदों पर बड़ी जीत , NSUI का सूपड़ा साफ