सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरअपराध

हिमांशु भाऊ गैंग को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका: राजस्थान के कोटा से 2 इनामी शूटर समेत 4 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
30 अगस्त 2026 · 2:01 pm4 हज़ार व्यूज़दिल्ली
हिमांशु भाऊ गैंग को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका: राजस्थान के कोटा से 2 इनामी शूटर समेत 4 गिरफ्तार
हिमांशु भाऊ गैंग को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका: राजस्थान के कोटा से 2 इनामी शूटर समेत 4 गिरफ्तारदिल्ली दर्पण

नई दिल्ली (मुकेश राणा): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने कुख्यात हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए चार खूंखार अपराधियों को राजस्थान के कोटा से दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग के दो मुख्य और इनामी शूटर शामिल हैं, जो दिल्ली-NCR, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ हत्याएं, फायरिंग और वसूली जैसी कई सनसनीखेज वारदातों में वांछित थे। मुख्य शूटर और मददगार गिरफ्तार स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य शूटरों की पहचान रमन उर्फ फौजी और करण के रूप में हुई है। इन दोनों पर कई राज्यों की पुलिस ने भारी इनाम घोषित कर रखा था। इनके साथ ही शूटरों को पनाह देने और लॉजिस्टिक्स व वित्तीय लेनदेन (मनी ट्रेल) संभालने वाले दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान शेखर तिवारी (23) और विनोद तिवारी (30) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन, जीखन गांव) के निवासी हैं।

खौफनाक वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि रमन और करण ने हाल के महीनों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया: दिसंबर 2025 (आया नगर हत्याकांड): दिल्ली के आया नगर में डेयरी कारोबारी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर नृशंस हत्या। अगस्त 2025 (द्वारका मोड़ हत्याकांड): दिल्ली के द्वारका मोड़ पर मोहित डगर की सरेराह गोलियां बरसाकर हत्या। दिसंबर 2025 (रोहतक गैंगवार): रोहतक के रिटोली गांव में विरोधी सन्नी रिटोली पर हमला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार गंभीर रूप से घायल हुए। मई 2024 (रेवाड़ी फायरिंग): कुतुबपुर (रेवाड़ी) में शेखर राव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग। पलवल हमला: पलवल के महेशपुर में सरपंच पर ऑटोमैटिक कार्बाइन से जानलेवा हमला। दिल्ली आर्म्स एक्ट केस: शूटर रमन दिल्ली क्राइम ब्रांच में आर्म्स एक्ट के मुकदमे में भी लंबे समय से वांछित चल रहा था। अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। स्पेशल सेल अब सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क, अन्य मददगारों और वारदातों में इस्तेमाल किए गए आधुनिक हथियारों की बरामदगी में जुट गई है। भाऊ गैंग के इन शार्पशूटरों की गिरफ्तारी से दिल्ली-NCR और पड़ोसी राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है।

इनसे संबंधित:हिमांशु भाऊ गैंगदिल्ली पुलिस स्पेशल सेलकोटा से गिरफ्तारीरमन उर्फ फौजीदिल्ली क्राइमआया नगर हत्याकांडद्वारका मोड़ फायरिंगक्राइम न्यूजदिल्ली एनसीआरराजस्थान पुलिस
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या263

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस394

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।