सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहिणी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 161 चोरी के वाहन और 9 करोड़ की हेरोइन बरामद, 103 गिरफ्तारहरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, कथित ऑडियो टेप आया सामनेशालीमार बाग में प्रयास विद्यामंदिर का 5वां 'नींव उत्सव' धूमधाम से संपन्न; प्रूडेंस के सहयोग से 300 गरीब बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षादिल्ली: 1984 के हत्या मामले में 42 साल से फरार 65 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारदिल्ली से केरल एमडीएमए तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तारफरीदाबाद में सरकारी छुट्टियों पर भी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ, मतदाता सूची से जुड़े काम होंगे

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: स्वदेशी क्रांति, वैश्विक प्रभुत्व और आत्मनिर्भर भारत का ऐतिहासिक युगारंभ

-स्वदेशी क्रांति और वैश्विक नेतृत्व: भारत मंडपम में सजेगा 'मेड इन इंडिया' का सबसे बड़ा महाकुंभ -आत्मनिर्भर भारत का शंखनाद: 40 से अधिक देशों की भागीदारी और 700+ स्टॉल्स के साथ आर्थिक सशक्तीकरण का नया युग

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
7 अगस्त 2026 · 12:10 pm5.5 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 11:56 am
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: स्वदेशी क्रांति, वैश्विक प्रभुत्व और आत्मनिर्भर भारत का ऐतिहासिक युगारंभ
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: स्वदेशी क्रांति, वैश्विक प्रभुत्व और आत्मनिर्भर भारत का ऐतिहासिक युगारंभ
  • दिल्ली दर्पण ब्यूरो नई दिल्ली।

भारत की व्यापारिक, औद्योगिक और उद्यमशील क्षमताओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' (BVM 2026) देश के आर्थिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। यह महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में “नए भारत की आर्थिक शक्ति, आत्मविश्वास, नवाचार और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं का विराट उत्सव” है। आज नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चांदनी चौक से सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल”, “लोकल टू ग्लोबल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन है। इसका उद्देश्य भारतीय निर्माताओं, व्यापारियों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों, कारीगरों और सेवा क्षेत्र की प्रतिभाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ से वे न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकें।

Article image
Article image

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 12 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा कैट की रणनीतिक सलाहकार श्रीमती स्मृति ईरानी भी उपस्थित रहेंगी। अनेक केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ प्रशासक, उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधि तथा विभिन्न देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी इस अवसर पर शामिल होंगे।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा “मेड इन इंडिया” व्यापारिक आयोजन है, जो पूरी तरह भारतीय उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों को समर्पित है। इसमें विभिन्न राज्यों से 700 से अधिक स्टॉल भाग ले रहे हैं, जबकि लाखों व्यापारिक आगंतुकों और 40 से अधिक देशों से आने वाले विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की संभावना है, जो इसे एक वास्तविक ग्लोबल बिजनेस प्लेटफॉर्म का स्वरूप प्रदान करेंगे।

चार दिनों के दौरान आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बायर-सेलर मीट, बी2बी एवं बी2जी नेटवर्किंग सत्र, निवेश संवाद और स्टार्टअप शोकेस व्यापार विस्तार के नए द्वार खोलेंगे। इसमें जीआई टैग प्राप्त उत्पाद, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के साथ-साथ डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक, एआई (AI), हरित प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे आधुनिक क्षेत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

विशेष रूप से, दिव्यांग उद्यमियों के लिए “एबिलिटी एक्सपो”, महिला उद्यमियों के लिए “नारी वंदन पवेलियन” और नवाचार के लिए “स्टार्टअप हब” इसके प्रमुख आकर्षण होंगे। अंत में, श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर घरेलू व्यापार, निर्यात, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देने वाला एक शक्तिशाली आर्थिक इंजन सिद्ध होगा।

शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, 9 करोड़ की नकली दवाएं ज़ब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार1.8 हज़ार
Breakingभारत

कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, 9 करोड़ की नकली दवाएं ज़ब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे लाचार मरीजों की जिंदगी पर डाका डालने वाले एक बेहद शातिर और खौफनाक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (इंटर-स्टेट सेल) ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई ने न केवल ₹9 करोड़ मूल्य की जाली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है, बल्कि मुंबई से हैदराबाद तक फैले इस मौत के कारोबार की नींव हिलाकर रख दी है।

बिना चले ही दिल्ली वालों की जेब से कट रहे ₹1,200 करोड़! जानिए बवाना पावर प्लांट का पूरा सच1.8 हज़ार

बिना चले ही दिल्ली वालों की जेब से कट रहे ₹1,200 करोड़! जानिए बवाना पावर प्लांट का पूरा सच

राजधानी दिल्ली में बिजली बिलों को लेकर आम जनता लगातार परेशान है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आपके बिजली बिल में आ रही तेजी का एक बड़ा कारण दिल्ली का ही एक विशाल पावर प्लांट है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे 4 बदमाश, महिला के मुंह पर टेप बांधकर चाकू की नोक पर की लूट8 हज़ार

उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे 4 बदमाश, महिला के मुंह पर टेप बांधकर चाकू की नोक पर की लूट

अशोक विहार Phase-1 में डिलीवरी बॉय बनकर घुसे 4 बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर की लूटपाट; 15 मिनट तक तांडव मचाकर नकदी और गहने ले उड़े बेखौफ लुटेरे।