सामग्री पर जाएँ
ताज़ा खबर
दिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोलीCBI का बड़ा एक्शन: केशव पुरम व डेरावाला नगर में अवैध निर्माण पर ₹5 लाख की रिश्वत लेते MCD बेलदार गिरफ्तार , JE दिलखुश मीणा समेत 4 पर FIRNW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिसNEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने आंदोलन को बताया अपनी जीतचक्रवात तेज़ होने से ओडिशा तट पर रेड अलर्टदिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह पकड़ा, 2,300 लोगों से ₹41 करोड़ की ठगीकैबिनेट ने गुजरात में ₹76,000 करोड़ की चिप फैब को मंज़ूरी दीरोहतक में 152D एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी गाड़ी, तीन लोगों की मौतदिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोलीसोनीपत में दुकान में घुसकर महिला पर हमला और लूट, पुरानी रंजिश में केस दर्जCBI का बड़ा एक्शन: केशव पुरम व डेरावाला नगर में अवैध निर्माण पर ₹5 लाख की रिश्वत लेते MCD बेलदार गिरफ्तार , JE दिलखुश मीणा समेत 4 पर FIRवजीरपुर और भारत नगर बने नाबालिग अपराधियों का हॉटस्पॉट : DDA पार्क में हैवानियत के बाद पुलिस की उड़ती नींद, 13 साल के नाबालिग भी थाम रहे चाकूगुरुग्राम सीमा पर दिखीं अनूठी कांवड़ें, 5.5 करोड़ की सुपरकार से लेकर 'जिम कांवड़' बनीं आकर्षण का केंद्र

मेरठ में लंबित मांगों को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कमिश्नरी के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठे

मेरठ में अपनी लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले लगभग दो हजार किसानों ने कमिश्नर और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 11:16 am2.8 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 11:15 am
मेरठ में लंबित मांगों को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कमिश्नरी के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठे
मेरठ में लंबित मांगों को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कमिश्नरी के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी लंबित मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में लगभग दो हजार से अधिक किसान सुबह करीब सवा 11 बजे कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। अपने हाथों में गन्ना और ज्वार की फसलें लिए किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही कमिश्नर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया था। इसके साथ ही मौके पर किसी भी टकराव की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद देखकर प्रदर्शनकारी किसान गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसान पिछले दो घंटे से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 मिनट के भीतर कमिश्नर ने आकर ज्ञापन नहीं लिया, तो आगे क्या होगा और किसका गेट टूटेगा, इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।

इस चेतावनी के कुछ ही देर बाद कमिश्नर के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक प्रतिनिधि को सौंप दिया। हालांकि, इसके बाद भी किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ।

कमिश्नरी से ज्ञापन सौंपने के बाद किसान लगभग 500 मीटर दूर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ बढ़ गए। इस दौरान किसान अपने हाथों में ज्वार की फसल लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए और वहीं धरने पर बैठ गए।

कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी खुद आकर उनकी समस्याओं को नहीं सुनेंगे, तब तक वे वहां से नहीं उठेंगे। किसानों के इस अड़ियल रुख को देखते हुए कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrmeerutdelhi-politicsMeerut Farmers ProtestBKU TikaitMeerut CollectorateFarmers Dharna
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने आंदोलन को बताया अपनी जीत1.3 हज़ार

NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने आंदोलन को बताया अपनी जीत

NEET पेपर लीक मामले को लेकर बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इसे अपनी आंदोलन की जीत बताया है। हालांकि पार्टी ने कहा कि उनकी अन्य मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

शिक्षकों से अनिवार्य चुनाव ड्यूटी कराने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब2.2 हज़ार

शिक्षकों से अनिवार्य चुनाव ड्यूटी कराने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि सरकारी शिक्षकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जबरन कराने के बजाय ऐच्छिक होना चाहिए।

मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (सेवक) का जोरदार प्रदर्शन4 हज़ार

मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (सेवक) का जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सेवक) ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।