सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में एनएच-58 पर हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए, भारी मात्रा में चोरी का तार और कारें बरामद।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
12 सितंबर 2026 · 6:49 am1.3 हज़ार व्यूज़
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तारDainik Bhaskar

मुजफ्फरनगर में विद्युत तार, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का नई मंडी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शुक्रवार रात एनएच-58 के पास हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरोह के कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि बागोवाली के पास आयशर वर्कशॉप के पीछे कुछ बदमाश चोरी का सामान बेचने के इरादे से एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद बदमाशों ने भागने के प्रयास में गोलियां चलाईं।

पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में चांद उर्फ समर, दानिश और कय्यूम घायल हो गए। इन तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस बल ने फरार अन्य साथियों की तलाश में आसपास के इलाके में सघन कांबिंग अभियान चलाया।

कांबिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों चेतन चौधरी, अली उर्फ इकबाल और मोनिश खां को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, विद्युत तार के दो बंडल और करीब 125 किलोग्राम एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद हुए हैं। इसके साथ ही मौके से अपराध में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक वैगनआर कार भी जब्त की गई है।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि यह गिरोह मुजफ्फरनगर के अलावा एनसीआर के कई अन्य जिलों में भी ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी करने का काम करता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मेरठ स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के मीट प्लांट में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार गिरोह की तलाश में जुटी थीं। पुलिस अधिकारी अब पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनकी पिछली वारदातों का पूरा ब्योरा सामने लाया जा सके।

इनसे संबंधितdelhi-ncrmuzaffarnagarMuzaffarnagarPolice EncounterNCR CrimeArrest
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या264

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस395

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।