सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद: शराब पीने से रोकने पर पति ने की मारपीट, दूसरी मंजिल से गिरकर पत्नी गंभीर रूप से घायल

फरीदाबाद के सेक्टर-84 में शराब का विरोध करने पर पति द्वारा की गई मारपीट और धक्का-मुक्की के बाद महिला दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गई।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 अगस्त 2026 · 7:57 am3 हज़ार व्यूज़
फरीदाबाद: शराब पीने से रोकने पर पति ने की मारपीट, दूसरी मंजिल से गिरकर पत्नी गंभीर रूप से घायल
फरीदाबाद: शराब पीने से रोकने पर पति ने की मारपीट, दूसरी मंजिल से गिरकर पत्नी गंभीर रूप से घायलDainik Bhaskar

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शराब पीने का विरोध करने पर एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-84 स्थित मकान में विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की पहचान नीरू चौधरी के रूप में हुई है, जो रेवाड़ी स्थित एक कंपनी में कस्टमर सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। नीचे गिरने के कारण उनके दाहिने पैर के टखने और रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद पीड़िता के भाई ने उन्हें तुरंत सेक्टर-83 के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 15 अगस्त को हुई जब उनका पति सुरजीत सिंह घर लौटने के बाद शराब पीने लगा था। जब नीरू ने शराब पीने का विरोध किया, तो सुरजीत उग्र हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और पहले भी उसके साथ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करता रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाद बढ़ने पर पति ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और उनके साथ थप्पड़ों, घूंसों और चप्पलों से बुरी तरह मारपीट की। किसी तरह पीड़िता खुद को बचाकर घर से बाहर गैलरी की तरफ भागी। आरोप है कि पति ने वहां पहुंचकर भी उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण वह दूसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गईं।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जांच में महिला के शरीर पर पांच चोटों के निशान मिले और एक्स-रे रिपोर्ट में रीढ़ व टखने की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई।

बीपीटीपी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति सुरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जितेन्द्र ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabadFaridabadCrime NewsDomestic ViolenceFaridabad Police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या264

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस395

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।