सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरभारत

AAIB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: एयर इंडिया फ्लाइट 300 फीट गिरी, पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव

फुकेत-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने से मचा हड़कंप; 24 लोग घायल, पायलट के मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव आने पर DGCA से सख्त कार्रवाई की सिफारिश

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
4 सितंबर 2026 · 1:30 pm1.1 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 2:01 pmनई दिल्ली
AAIB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: एयर इंडिया फ्लाइट 300 फीट गिरी, पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव
AAIB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: एयर इंडिया फ्लाइट 300 फीट गिरी, पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी घटना पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 4 अगस्त को ओडिशा के ऊपर 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान विमान पहले 372 फीट ऊपर उठा और फिर अचानक करीब 292 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों और क्रू में अफरा-तफरी मच गई।

जांच में सामने आया कि विमान के ब्लू, येलो और ग्रीन तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे, जिसके चलते ऑटोपायलट बंद हो गया। हालांकि कुछ ही सेकंड में को-पायलट ने स्थिति संभाल ली और सिस्टम दोबारा सामान्य हो गए।

घटना के समय सीट बेल्ट संकेतक बंद था, जिसके कारण अचानक आए झटके से 20 यात्री और 4 केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए। विमान के केबिन की छत और अंदरूनी पैनलों को भी नुकसान पहुंचा।

जांच का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट-इन-कमांड (PIC) के डोप टेस्ट और बाद में हुए कन्फर्मेटरी ब्लड टेस्ट में मारिजुआना (साइकोएक्टिव सब्सटेंस) की पुष्टि हुई। AAIB ने इसे विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए DGCA को तत्काल और सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।

पायलट ने अपने बचाव में कहा कि वह नींद की कमी से जूझ रहा था और कुछ दवाइयों का सेवन कर रहा था, जिसकी वजह से टेस्ट पॉजिटिव आया हो सकता है। हालांकि जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या पायलट ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी पहले एयरलाइन को दी थी।

इस घटना के बाद एयर इंडिया ने अपने सुरक्षा नियम और कड़े कर दिए हैं। एयरलाइन ने अब सभी पायलटों के लिए 100% साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। पहले यह जांच केवल रैंडम आधार पर की जाती थी। एयर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कंपनी जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है।

इनसे संबंधितAirIndiaAAIBFlightSafetyDGCAAviationNewsPhuketDelhiFlight
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.5 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा1.8 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर978
Breakingभारत

दिल्ली में सिस्टम आईसीयू में : वज़ीरपुर और अशोक विहार में प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

-व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर