सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद 236 सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा, बढ़ रहा जाम और हादसों का खतरा

दिल्ली में 236 प्रतिबंधित सड़कों पर भी ई-रिक्शा बेखौफ चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ढिलाई के कारण विकास मार्ग, आनंद विहार और जवाहरलाल नेहरू मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 जुलाई 2026 · 10:03 am3 हज़ार व्यूज़
दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद 236 सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा, बढ़ रहा जाम और हादसों का खतरा
दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद 236 सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा, बढ़ रहा जाम और हादसों का खतरा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में 236 प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, जमीनी स्तर पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं। प्रतिबंधित मार्गों पर भी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खुलेआम चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही है।

पड़ताल के दौरान सामने आया कि विकास मार्ग, गाजीपुर अंडरपास से सीमापुरी अंडरपास, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पंचकुइयां रोड और स्वामी दयानंद मार्ग जैसे व्यस्त रास्तों पर प्रतिबंध के बावजूद ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पूर्वी दिल्ली के प्रमुख मार्ग विकास मार्ग पर कड़कड़ी मोड़ से आईपी फ्लाईओवर तक ई-रिक्शा के संचालन पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद लक्ष्मी नगर और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लूप तक बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलते देखे गए।

वहीं, आनंद विहार बस अड्डा रोड पर गाजीपुर अंडरपास से सीमापुरी अंडरपास तक ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं, फिर भी यहां बड़ी संख्या में ई-रिक्शा सड़कों पर नजर आते हैं। इससे पहले से जामग्रस्त इस मार्ग पर यातायात और अधिक प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जहां लोक नायक, जीबी पंत और गुरु नानक अस्पताल स्थित हैं, वहां भी नियमों की अनदेखी देखने को मिली। कई ई-रिक्शा चालक गलत दिशा में वाहन चलाते पाए गए, जिससे मरीजों, तीमारदारों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रतिबंधित मार्गों पर नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया गया, तो राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम दोनों बढ़ सकते हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncr
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत823

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत

भरतपुर नगर निगम में 65 में से 36 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया और कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत वोट हासिल किया।

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी1.8 हज़ार

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने द्वारका सेक्टर 19 में राज्य अतिथि गृह के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई1.7 हज़ार

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई

₹2,000 से अधिक के हर UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स नहीं लगेगा. नया 0.4% MDR केवल कुछ मर्चेंट (P2M) भुगतान पर लागू होगा. आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे.