सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरसमाज

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक सम्पन्न: जेवर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर रखने की मांग

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक सम्पन्न जेवर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर रखने की उठी मांग

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
4 सितंबर 2026 · 8:41 am1.3 हज़ार व्यूज़नई दिल्ली
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक सम्पन्न: जेवर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर रखने की मांग
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक सम्पन्न: जेवर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर रखने की मांगDelhi darpan

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली, 24 अगस्त: केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की एक विशेष बैठक पुरानी सब्ज़ी मंडी, दिल्ली स्थित आर्य समाज कबीर बस्ती मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में परिषद ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की कि निर्माणाधीन जेवर हवाई अड्डे (नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) का नामकरण स्वामी महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर किया जाए।

बैठक के मुख्य बिंदु:

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक सम्पन्न
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक सम्पन्नDelhi darpan

महर्षि दयानन्द का योगदान: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में महर्षि दयानन्द सरस्वती का योगदान अविस्मरणीय है। उनसे प्रेरणा लेकर अनगिनत युवाओं ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने न केवल सामाजिक कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया, बल्कि समाज की वैचारिक दिशा बदलने का ऐतिहासिक काम भी किया।

वैचारिक क्रांति व जनजागरण: प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने संचालन करते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द ने देश में वैचारिक क्रांति का शंखनाद किया था। आर्य नेता ओम सप्ररा ने कहा कि स्वामी जी ने पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया।

अन्य वक्ता: बैठक में प्रमोद योगाचार्य, सुभाष शर्मा, सुदेश भगत, कांशीराम आर्य, रोहित कुमार सिंह एवं अवधेश प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह की घोषणा बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह का आयोजन रविवार, 6 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे आर्य समाज, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इनसे संबंधितकेन्द्रीय आर्य युवक परिषदअनिल आर्यजेवर हवाई अड्डामहर्षि दयानन्द सरस्वतीस्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दीआर्य समाजनई दिल्ली समाचार
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्ता118
Breakingसमाज

अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्ता

-रामलीला के मंच पर घटीं अनिल गुप्ता और पवन अग्रवाल की दूरियाँ; -कप्तान ललित गर्ग ने संतुलित किया शक्ति-समीकरण, पूर्व महामंत्री राजेंद्र गर्ग की सक्रिय वापसी का दिया संकेत

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण और प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों का धरना एक महीने के लिए स्थगित356

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण और प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों का धरना एक महीने के लिए स्थगित

ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत और आश्वासनों के बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन टाल दिया है।

नोएडा: सरकारी स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे सीजेपी दल को चार विद्यालयों में प्रवेश से रोका गया2.9 हज़ार

नोएडा: सरकारी स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे सीजेपी दल को चार विद्यालयों में प्रवेश से रोका गया

कॉकरोच जनता पार्टी ने चार स्कूलों में प्रवेश न मिलने का आरोप लगाया, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने के दावों को नकारा।