सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के 17 स्टेशन 12 अगस्त तक, रहेगे बंद

कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत के 17 स्टेशनों के कई गेट बंद रहेंगे। हालांकि, ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी और यात्रियों को वैकल्पिक गेटों का उपयोग करना होगा।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
4 अगस्त 2026 · 9:37 am1.4 हज़ार व्यूज़नई दिल्ली
कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के 17 स्टेशन 12 अगस्त तक, रहेगे बंद
कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के 17 स्टेशन 12 अगस्त तक, रहेगे बंद

दिल्ली दर्पण ब्यूरो रिपोर्ट:- नई दिल्ली। नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना है। कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने 4 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 17 स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रभावित स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा भी सीमित रहेगी। एनसीआरटीसी के अनुसार यह व्यवस्था प्रशासनिक निर्देशों के तहत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए लागू की गई है। हालांकि इस दौरान नमो भारत ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी और यात्रियों को वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का उपयोग करना होगा। इन स्टेशनों पर रहेगा असर प्रतिबंध जिन स्टेशनों पर लागू रहेगा उनमें मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद शामिल हैं। अधिकांश स्टेशनों पर गेट नंबर-2 बंद रहेगा। वहीं: • बेगमपुल स्टेशन पर गेट नंबर 2 और 3 बंद रहेंगे। • दुहाई स्टेशन पर गेट नंबर 3 और 4 बंद रहेंगे। • गाजियाबाद स्टेशन पर गेट नंबर 3 और 5 से प्रवेश और निकास नहीं हो सकेगा। इन गेटों से जुड़ी पार्किंग सुविधाएं भी इस अवधि में उपलब्ध नहीं रहेंगी। यात्रियों से वैकल्पिक गेट इस्तेमाल करने की अपील एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले स्टेशन पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वारों की जानकारी लेकर ही सफर करें। निगम ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। 14 अगस्त तक ट्रेनें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होंगी और यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग हर 8 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। बन सकता है नया यात्री रिकॉर्ड दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान है कि सोमवार को इस कॉरिडोर पर 1.50 लाख से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह अब तक का सबसे बड़ा दैनिक रिकॉर्ड होगा। इससे पहले 8 जून 2026 को लगभग 1.25 लाख (करीब 1,25,500) यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया था, जो अब तक का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा माना जाता है।

इनसे संबंधित#NamoBharat #NamoBharatTrain #DelhiMeerutRRTS #RRTS #NCRTC #KanwarYatra #Kanwar2026 #DelhiNews #Ghaziabad #Meerut #Modinagar #SaraiKaleKhan #TrainUpdate #TravelAlert #RailNews #PublicNotice #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #DelhiDarpanTV
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत823

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत

भरतपुर नगर निगम में 65 में से 36 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया और कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत वोट हासिल किया।

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी1.8 हज़ार

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने द्वारका सेक्टर 19 में राज्य अतिथि गृह के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई1.7 हज़ार

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई

₹2,000 से अधिक के हर UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स नहीं लगेगा. नया 0.4% MDR केवल कुछ मर्चेंट (P2M) भुगतान पर लागू होगा. आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे.