सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली: भारत नगर थाने की गश्ती टीम ने शातिर ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन और चाकू बरामद

- थाना भारत नगर की गश्ती टीम द्वारा चोट पहुंचाने के मामले में वांछित ऑटो-लिफ्टर गिरफ्ता

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
12 सितंबर 2026 · 7:08 am957 व्यूज़अपडेटेड 7:13 amNorth west Delhi
दिल्ली: भारत नगर थाने की गश्ती टीम ने शातिर ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन और चाकू बरामद
दिल्ली: भारत नगर थाने की गश्ती टीम ने शातिर ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन और चाकू बरामदDelhi darpan

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली उत्तर-पश्चिम जिला के भारत नगर थाना पुलिस ने एक वांछित ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक बटन एक्टिवेटेड चाकू और चोरी के तीन दोपहिया वाहन (दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल) बरामद किए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के अभियान का हिस्सा है।

जाल बिछाकर दबोचा गया आरोपी पुलिस के अनुसार, डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव, आईपीएस के मार्गदर्शन और एसीपी अशोक विहार आकाश रावत के निकट पर्यवेक्षण में थाना भारत नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर राम किशोर के नेतृत्व में एक गश्ती टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एएसआई सतेंद्र, एचसी कपिल, एचसी संदीप और सीटी संजीव शामिल थे।

दिनांक 10 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा नहर, श्मशान घाट के पास (जेजे कॉलोनी के निकट) जाल बिछाया गया। मुखबिर की निशानदेही पर जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने भागने की कोशिश की, जिसे सतर्क स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया।

बरामदगी और मामलों का खुलासा पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष देव उर्फ अन्ना (पुत्र शनमुगन, निवासी- जेजे कॉलोनी, वजीरपुर, दिल्ली; हाल निवासी- त्रि नगर, केशवपुरम, दिल्ली, उम्र- 22 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।

सत्यापन करने पर आरोपी के पास से बरामद मोटरसाइकिल (संख्या DL8SCR3306) थाना पंजाबी बाग में दर्ज ई-एफआईआर संख्या 019534/26 के तहत चोरी की पाई गई। इस संबंध में थाना भारत नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर थाना रूप नगर क्षेत्र से चुराई गई दो अन्य स्कूटी भी बरामद की गईं।

अपराध का कारण और खुलासे पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक नवोदित अपराधी है, जिसने आसान तरीके से पैसे कमाने और अपनी नशीली आदतों को पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता चुना था। उसकी गिरफ्तारी से पंजाबी बाग , रूप नगर थाना और भारत नगर में हुए वाहन चोरी के कुल 5 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी के अन्य मामलों में संपर्कों और संलिप्तता की गहनता से जांच कर रही है

इनसे संबंधितcrimearrestdelhi policebharat nagarauto lifternorth west districtweapons recovery
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या238

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस353

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार442

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।