सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम

रोहतक के मानसरोवर पार्क में आयोजित ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश भर के शीर्ष मुक्केबाजों के बीच सात रोमांचक मुकाबले हुए।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 सितंबर 2026 · 6:07 am269 व्यूज़
रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम
रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमDainik Bhaskar

रोहतक के मानसरोवर पार्क में इंटरनेशनल बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट सीरीज-1 के तहत ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने रिंग में उतरकर अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के बीच चले कड़े मुकाबलों ने वहां मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया।

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी ओमबीर हुड्डा ने बताया कि इस फाइट नाइट के लिए देश भर में ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल्स के बाद 14 नेशनल स्तर के खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनके बीच कुल सात बाउट कराई गईं। रिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता मुक्केबाजों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, ताकि वे आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत सकें।

चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न भार वर्गों में दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिली। 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु डबास और विशेष, जबकि 55 से 60 किलोग्राम वर्ग में जतिन कुंडू और सागर जाखड़ आमने-सामने आए। वहीं 60 से 65 किलोग्राम वर्ग में वंशज और अक्षय तथा 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में अमन और प्रियांशु के बीच मुकाबला हुआ।

इसके अलावा भारी वजन वर्गों में भी खिलाड़ियों ने जोरदार पंच लगाए। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कुंडू और नीरज, 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में निखिल और अनित तथा 85 से 90 किलोग्राम भार वर्ग में संजीत और सतेंद्र के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

मुकाबलों की औपचारिक शुरुआत से पहले रिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत पारंपरिक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने भी तालियों के साथ कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

आयोजन के उद्देश्य पर बात करते हुए ओमबीर हुड्डा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य खेलों को युवाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा सोशल मीडिया और नशे की ओर आकर्षित होकर भटक रहे हैं, ऐसे में उन्हें खेलों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा देना बेहद आवश्यक है ताकि वे इसे एक बेहतर करियर के रूप में भी अपना सकें।

इनसे संबंधितdelhi-ncrrohtakRohtakBoxingSportsHaryana
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

महिला एशिया कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड4 हज़ार
Breakingखेल

महिला एशिया कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटकर बनाया रिकॉर्ड

श्री चरणी और प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ढहा, भारत ने 8.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

फॉलो-ऑन के बाद श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को जीत से रोका4 हज़ार
Breakingखेल

फॉलो-ऑन के बाद श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को जीत से रोका

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका ने पहली बार भारत के खिलाफ फॉलो-ऑन के बाद टेस्ट बचाया। भारत सीरीज 1-0 से जीत गया, लेकिन यह ड्रॉ श्रीलंका के लिए ऐतिहासिक रहा।