सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाशदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचारक्षाबंधन की खरीदारी से देशभर के बाज़ारों में रौनक, ‘विकसित भारत’, ‘मोदी गारंटी’ और ‘ब्रह्मोस’ राखियां बनीं पहली पसंद : खंडेलवालरोहतक में 15 दिन से उपायुक्त का पद खाली, नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर किया प्रदर्शनलोकतंत्र की मिसाल बना पीतमपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच का चुनाव, बुजुर्गों ने पेश की निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार की अनूठी नजीरदिल्ली में जलभराव की स्थिति में सुधार का दावा, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

रोहतक में 15 दिन से उपायुक्त का पद खाली, नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोहतक में उपायुक्त की नियुक्ति में देरी को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
25 अगस्त 2026 · 8:26 am413 व्यूज़अपडेटेड 2:18 pm
रोहतक में 15 दिन से उपायुक्त का पद खाली, नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर किया प्रदर्शन
रोहतक में 15 दिन से उपायुक्त का पद खाली, नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर किया प्रदर्शन

रोहतक में पिछले 15 दिनों से उपायुक्त (डीसी) का पद खाली रहने के विरोध में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अनोखा प्रदर्शन किया। वे ढोल लेकर लघु सचिवालय पहुंचे और मुनादी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें लघु सचिवालय परिसर के अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नवीन जयहिंद ने विरोध स्वरूप 'भर्ती ठोको गैंग' की ओर से डीसी पद के लिए सांकेतिक भर्ती निकालने की बात कही। उन्होंने तंज कसते हुए इस पद के लिए पांच किलो देसी घी को आवेदन शुल्क बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सामान्य कार्यों में इतना वक्त नहीं लगता तो जिले के प्रशासनिक मुखिया की नियुक्ति में पंद्रह दिन का समय क्यों लग रहा है।

पूर्व आप नेता ने इससे पहले सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उनका कहना था कि यदि तय समयसीमा में डीसी की नियुक्ति नहीं की गई, तो जनता की ओर से डीसी बैठा दिया जाएगा जो लोगों की प्रशासनिक समस्याओं का समाधान करेगा। समयसीमा समाप्त होने के बाद वे सचिवालय पहुंचे।

जयहिंद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पर अफसरशाही हावी है और कोई भी अधिकारी रोहतक का डीसी नहीं बनना चाहता। उन्होंने दावा किया कि दो मंत्रियों के बीच अपनी पसंद के अधिकारी को तैनात करने की आपसी खींचतान चल रही है, जिसके चलते यह पद पखवाड़े भर से रिक्त पड़ा है।

जिले के अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रमुख न होने से आम लोगों के काम अटके हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और स्थानीय विधायक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncrrohtakRohtakHaryanaNaveen JaihindAdministration
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में जलभराव की स्थिति में सुधार का दावा, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना938

दिल्ली में जलभराव की स्थिति में सुधार का दावा, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जलभराव के मुद्दे पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख इलाकों में स्थिति बेहतर होने का दावा किया है।

दिल्ली में पहली बारिश ने खोला दावों का पोल: वज़ीरपुर में घुटनों तक जलभराव, अब बारिश के पानी के साथ बस्तियों में निकल रहे अजगर और सांप!2.9 हज़ार

दिल्ली में पहली बारिश ने खोला दावों का पोल: वज़ीरपुर में घुटनों तक जलभराव, अब बारिश के पानी के साथ बस्तियों में निकल रहे अजगर और सांप!

-चंदा देकर सीवर सफाई, सो रहा प्रशासन! Wazirpur में घुटनों तक पानी - दिल्ली में पहली बारिश में खुला दावों का पोल! Wazirpur में सड़कें बनीं नाला

गुरुग्राम में राव इंद्रजीत के बयान पर भड़का पंजाबी समाज, आपात बैठक में दी सियासी सबक सिखाने की चेतावनी6.3 हज़ार

गुरुग्राम में राव इंद्रजीत के बयान पर भड़का पंजाबी समाज, आपात बैठक में दी सियासी सबक सिखाने की चेतावनी

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केंद्रीय मंत्री के बयान से नाराज पंजाबी समुदाय ने न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन में बुलाई आपात बैठक।