सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गाजियाबाद में जन्मदिन की पार्टी के बाद दो बेटों ने माता-पिता की हथौड़े से कूचकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के भीमनगर में शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने डांटने पर अपने ही माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 9:01 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 9:00 am
गाजियाबाद में जन्मदिन की पार्टी के बाद दो बेटों ने माता-पिता की हथौड़े से कूचकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में जन्मदिन की पार्टी के बाद दो बेटों ने माता-पिता की हथौड़े से कूचकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बेटों ने अपने ही माता-पिता की पीट-पीटकर और हथौड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया है। यह वारदात सोमवार देर रात भीमनगर इलाके में हुई, जब जन्मदिन मनाकर लौटे बेटों को माता-पिता ने डांट दिया था।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गंगाशरण और उनकी 50 वर्षीय पत्नी विमलेश के रूप में हुई है। गंगाशरण मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और पिछले 20 वर्षों से गाजियाबाद के भीमनगर में अपने दो मंजिला मकान में रह रहे थे। वे यहां डेयरी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ललित ने बताया कि वह अपने छोटे भाई दीपक के साथ शराब पीने बाहर गया था, जहां पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देर रात घर लौटने पर भी दोनों आपस में झगड़ते रहे। शोर सुनकर जब मां-बाप ने उन्हें डांटा, तो नशे में धुत दोनों बेटों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने माता-पिता को लात-घूसों से अधमरा करने के बाद हथौड़े से उनके सिर पर वार किए। घर की पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार जगबीर ने नीचे से आ रही चीख-पुकार और झगड़े की आवाजें सुनकर तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला।

पुलिस ने दोनों लहूलुहान बुजुर्गों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के साले लेखराज ने बताया कि सोमवार को बड़े बेटे ललित का जन्मदिन था, जिसके लिए दिन में घर पर कीर्तन भी आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों बेटे शराब के आदी थे और कोई काम-धंधा नहीं करते थे, जिससे उनके माता-पिता अक्सर परेशान रहते थे।

डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों के बयानों को क्रॉसचेक कर रही है ताकि विवाद की असली वजह और घटनाक्रम का पूरी तरह से पता लगाया जा सके।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabaddelhi-crimeghaziabad crimedouble murderparental homicideup police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या266

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस398

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार458

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।