सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

'चलो संसद' मार्च के दौरान बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। बाद में CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 जुलाई 2026 · 1:33 pm3 हज़ार व्यूज़
'चलो संसद' मार्च के दौरान बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
'चलो संसद' मार्च के दौरान बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के बावजूद हजारों समर्थक जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

यह प्रदर्शन मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में कथित अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान जब कुछ लोग बैरिकेड्स पार करने की कोशिश करने लगे, तब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए। सूत्रों के अनुसार, करीब 50 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटनाक्रम के बीच CJP के दो प्रतिनिधियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी।

बैठक के बाद जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में विस्तृत चर्चा हुई और शाम करीब 4 बजे उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा गया। सरकार ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

उधर, संसद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

इनसे संबंधितdelhi-ncr
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"646

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"

डूसू चुनावों में एबीवीपी की शानदार विजय राष्ट्रवादी मूल्यों और विकास की राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब: प्रवीन खंडेलवाल

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान792

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 17 मांगें मानी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!1.2 हज़ार

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!

-ABVP का प्रदर्शन : पिछले साल की तरह इस बार भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन पदों पर बड़ी जीत , NSUI का सूपड़ा साफ