सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचेमतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगफरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायलमेरठ में चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, 18 जिलों की चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षारोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसगुरुग्राम में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉट

कॉकरोच जनता पार्टी की कार्यकर्ता नीशू आजाद ने मैसेज के जरिए खुद को दुष्कर्म की धमकी मिलने और पिता से गाली-गलौज किए जाने का दावा किया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
9 सितंबर 2026 · 9:39 pm3 हज़ार व्यूज़
गाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉट
गाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉट — Dainik Bhaskar

गाजियाबाद में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कार्यकर्ता नीशू आजाद को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। नीशू ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग उन्हें मैसेज भेजकर धमकियां दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदेश भेजने वाले उनके पिता संजय आजाद के साथ भी गाली-गलौज कर रहे हैं।

नीशू आजाद ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके बयानों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन फोन पर इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों से आमना-सामना होने की स्थिति में उनकी जान और सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

इससे पहले जारी एक वीडियो संदेश में नीशू ने मीडिया की मौजूदगी को लेकर भी असहजता जताई थी। उनका कहना था कि उनकी रिहायशी सोसाइटी के मुख्य द्वार पर कैमरे लगाए जा रहे हैं और लगातार निगरानी से उनकी निजी आजादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वह किसी तरह का इंटरव्यू नहीं देना चाहती हैं, तब भी उनके घर के आसपास भीड़ और मीडियाकर्मी पहुंच रहे हैं।

नीशू आजाद ने बीते शनिवार की रात भी एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों द्वारा उनके घर को घेरने और ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था। उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से अपने माता-पिता और पूरे परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हालांकि, सोसाइटी के अन्य निवासियों ने उस समय पथराव और घर घेराव के इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि नीशू ने जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान अपने पिता संजय आजाद के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद 4 सितंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सीजेपी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadNishu AzadCrimeCyber ThreatPolice
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचे3 हज़ार

फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचे

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने DTU में एडमिशन दिलाने के नाम पर 8.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से पकड़े गए।

फरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल1.4 हज़ार

फरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल

फरीदाबाद के बिहारी मार्केट चौक के पास ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों की बाइक को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई।

रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस1 हज़ार

रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने महज 20 मिनट के भीतर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक पार कर दी।