सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचेमतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगफरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायलमेरठ में चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, 18 जिलों की चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षारोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसगुरुग्राम में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: सीजीएसटी कार्यालय में गिरमिटिया साहित्य पर संगोष्ठी, भाषा और संस्कृति के योगदान पर हुई चर्चा

गाजियाबाद स्थित केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने गिरमिटिया साहित्य, इतिहास और प्रवासी भारतीयों के संघर्ष पर अपने विचार साझा किए।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
28 अक्तूबर 2026 · 4:15 am2.5 हज़ार व्यूज़
गाजियाबाद: सीजीएसटी कार्यालय में गिरमिटिया साहित्य पर संगोष्ठी, भाषा और संस्कृति के योगदान पर हुई चर्चा
गाजियाबाद: सीजीएसटी कार्यालय में गिरमिटिया साहित्य पर संगोष्ठी, भाषा और संस्कृति के योगदान पर हुई चर्चा — Dainik Bhaskar

गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी के समीप रानी झांसी मार्ग स्थित केंद्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) कार्यालय में मंगलवार शाम गिरमिटिया साहित्य पर एक विशेष हिंदी संगोष्ठी और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षक, सरकारी विभागों के अधिकारी, चिकित्सक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीजीएसटी आयुक्त विपुल गुप्ता ने कहा कि गिरमिटिया साहित्य और हिंदी भाषा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि हिंदी की सरल भाषा साहित्य को और अधिक समृद्ध बनाती है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस साहित्य की सराहना हो रही है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने गिरमिटिया समाज के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और प्रवासी भारतीयों के संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल में संसाधनों के अभाव के बीच इस समाज, विशेषकर महिलाओं को भारी जुल्म सहने पड़े थे। उन्होंने रेखांकित किया कि मौजूदा समय में विदेशों में महिलाएं और शिक्षक इस भाषा और साहित्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह के दौरान गिरमिटिया साहित्य से संबंधित पुस्तकों और चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पारंपरिक गिरमिटिया गीतों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। संयुक्त आयुक्त अभिषेक कुमार, संयुक्त आयुक्त साहिल सेठ और अपर आयुक्त श्रवण बंसल ने उपस्थित अतिथियों को प्रदर्शनी में रखी गई पुस्तकों और चित्रों के संदर्भ में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी निधि कुमार झा ने किया और मंच से गजल व शायरी की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा आज देश की सीमाओं से परे विदेशों तक विस्तृत हो चुकी है। बोलचाल और क्षेत्रीय प्रभाव के बावजूद हिंदी की व्यापकता और इसका योगदान निरंतर बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सीजीएसटी गाजियाबाद आयुक्तालय की हिंदी गृह पत्रिका ‘हिंडन’ को इसी माह केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की अखिल भारतीय पुरस्कार योजना के ‘क’ क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सभागार में सीबीआईसी अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी द्वारा आयुक्त विपुल गुप्ता को प्रदान किया गया था।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadCGSTHindi LiteratureGirmitiya
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

रामलीला के मंच पर जमी दोस्ती, पर भोजन के खर्च के विवाद ने फिर बढ़ाई तल्खी; अनिल गुप्ता ‘घी वाले’ और प्रधान ललित गर्ग के बीच छिड़ी मूक जंग!1.9 हज़ार
Breakingसमाज

रामलीला के मंच पर जमी दोस्ती, पर भोजन के खर्च के विवाद ने फिर बढ़ाई तल्खी; अनिल गुप्ता ‘घी वाले’ और प्रधान ललित गर्ग के बीच छिड़ी मूक जंग!

- दशहरे के भोज पर राजनीति: क्या रामलीला कमेटी के खाते में जाता है खर्च ? - अनिल गुप्ता का तीखा पलटवार: "यह हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की गहरी साजिश है!" - प्रधान और कोषाध्यक्ष की सफाई: "कमेटी ने कभी एक रुपया भी नहीं दिया, खर्च परिवार का ही होता है" - सियासी जमीन और मूक जंग: चुनाव हार के बाद क्या फिर से सुलग उठी अशोक विहार की राजनीति?

दरियागंज से महिला हाट पहुंचा संडे बुक बाजार, दुर्लभ और अनोखी किताबों की जगह ले रहे बेस्टसेलर770

दरियागंज से महिला हाट पहुंचा संडे बुक बाजार, दुर्लभ और अनोखी किताबों की जगह ले रहे बेस्टसेलर

दरियागंज की पटरियों से महिला हाट स्थानांतरित हुए ऐतिहासिक संडे बुक बाजार में अब पुराने और दुर्लभ संग्रह की जगह आम किताबों की भरमार दिखने लगी है।

मेरठ के कॉलेज में 15 दिवसीय कला कार्यशाला आयोजित, छात्राओं ने बनाए मुखौटे और मूर्तियां1.6 हज़ार

मेरठ के कॉलेज में 15 दिवसीय कला कार्यशाला आयोजित, छात्राओं ने बनाए मुखौटे और मूर्तियां

मेरठ के सरधना स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने टेबल पेंटिंग और पारंपरिक डिजाइनों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया।