सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरअपराध

तिलक नगर मुस्कान मर्डर केस: जिम ट्रेनर इमरान का 'साइको लव', खूनी अंत के बाद एनकाउंटर में दबोचा गया कातिल

-जिम में प्यार, शक की सनक और खूनी साजिश -घर में अकेली पाकर पेट और सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
28 अगस्त 2026 · 5:37 am4 हज़ार व्यूज़
तिलक नगर मुस्कान मर्डर केस: जिम ट्रेनर इमरान का 'साइको लव', खूनी अंत के बाद एनकाउंटर में दबोचा गया कातिल
तिलक नगर मुस्कान मर्डर केस: जिम ट्रेनर इमरान का 'साइको लव', खूनी अंत के बाद एनकाउंटर में दबोचा गया कातिल

नई दिल्ली (मुकेश राणा, विशेष संवाददाता): राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके को झकझोर कर रख देने वाले 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान हत्याकांड में पश्चिमी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे सनकी प्रेमी और मुख्य आरोपी इमरान को पुलिस ने देर रात एक भीषण मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले इमरान के दोनों पैरों में जवाबी कार्रवाई में गोलियां लगी हैं। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिम में प्यार, शक की सनक और खूनी साजिश जांच में इस खौफनाक हत्याकांड का जो 'क्राइम एंगल' सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इमरान और मुस्कान की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक जिम में हुई थी, जहां इमरान ट्रेनर था। दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन इमरान के शकी मिजाज, नशे की लत और आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण मुस्कान ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। आरोपी को शक था कि मुस्कान किसी तीसरे शख्स के संपर्क में है। इसी एकतरफा सनक और रंजिश में इमरान ने मुस्कान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

घर में अकेली पाकर पेट और सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार बुधवार को जब मुस्कान ओल्ड महावीर नगर स्थित अपने घर में अकेली थी, तब इमरान वहां दाखिल हुआ। तीखी बहस के बाद उसने पहले से साथ लाए तेजधार चाकू से मुस्कान के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद वह मुस्कान का मोबाइल फोन छीनकर सबूत मिटाने की नीयत से फरार हो गया। जब परिजन और मेड घर पहुंचे, तो मुस्कान खून से लथपथ पड़ी थी। लीलावती अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पर चलाई गोली, पैरों में गोली खाकर गिरा डीसीपी वेस्ट के निर्देशन में बनी स्पेशल स्टाफ की टीम को बीती रात इमरान की लोकेशन की सटीक जानकारी मिली। पुलिस ने जब उसे चारों तरफ से घेरकर सरेंडर करने को कहा, तो सनकी कातिल ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोलियां चलाईं, जो इमरान के दोनों पैरों में जा लगीं और वह वहीं ढेर हो गया।

मुठभेड़ के बाद अब पुलिस अस्पताल में भर्ती इमरान से मुस्कान का गायब मोबाइल फोन बरामद करने और मामले के अन्य सबूत जुटाने के लिए कड़ी पूछताछ कर रही है।

इनसे संबंधिततिलक नगर मर्डर केसमुस्कान हत्याकांडइमरान एनकाउंटरदिल्ली पुलिसएनकाउंटरवेस्ट दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारहिंदी न्यूज़स्पेशल रिपोर्ट Tilak Nagar Murder CaseMuskan MurderImran EncounterDelhi PoliceWest Delhi CrimeDelhi NewsCrime NewsModel Muskan CaseBreaking News
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या264

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस394

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।