सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
साउथ दिल्ली के आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या!दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: मदनपुर खादर हाईवे बंद, सफर से पहले जान लें पूरी जानकारीभजनपुरा में श्री राम नाम लेखन अभियान का 28वाँ आयोजन संपन्न, 123 श्रद्धालुओं ने लिया भागदीपचंद बंधु अस्पताल एक्सपोज़्ड : डॉक्टर एसी रूम में मस्त, अप्रशिक्षित NO के भरोसे चल रहा अस्पताल, टाइट प्लास्टर ने सड़ाया ड्राइवर का पैर!Nw Distric : भारत नगर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार्रवाई कर पंजाब से 14 वर्षीय अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामददिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी में आरिफ हत्याकांड के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद

मास्टर प्लान-2047: दिल्ली में बनेंगे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, एक ही जगह मिलेंगी मेट्रो, बस और रेल सेवाएं

राजधानी के कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां में एकीकृत परिवहन केंद्र विकसित करने की तैयारी है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
16 अगस्त 2026 · 12:30 pm3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 1:21 pm
मास्टर प्लान-2047: दिल्ली में बनेंगे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, एक ही जगह मिलेंगी मेट्रो, बस और रेल सेवाएं
मास्टर प्लान-2047: दिल्ली में बनेंगे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, एक ही जगह मिलेंगी मेट्रो, बस और रेल सेवाएं

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुगम और एक-दूसरे से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान-2047 के तहत बहु-वाहन परिवहन केंद्र (एमएमटीएच) स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन केंद्रों के बनने से यात्रियों को रेलवे, मेट्रो और बस जैसी विभिन्न परिवहन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत राजधानी के प्रमुख व्यस्त इलाकों आनंद विहार-कड़कड़डूमा, कश्मीरी गेट और निजामुद्दीन-सराय काले खां रोड क्षेत्र को एमएमटीएच के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर रेलवे, मेट्रो, बस और गैर-मोटर चालित परिवहन साधनों को एकीकृत किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित परिवहन एजेंसियां मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगी। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों का कायाकल्प करना है, जहां पहले से ही परिवहन के कई साधन मौजूद हैं।

यदि प्रस्तावित हब की जमीन रेलवे ट्रैक अथवा सड़कों के कारण अलग-अलग हिस्सों में बंटी होगी, तो उन्हें आपस में जोड़ने के लिए स्काईवॉक, सबवे और पैदल यात्री पुल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए मल्टी-लेवल इंटरचेंज और रिटेल पोडियम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

यातायात और यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पैसेंजर व ट्रैफिक मैनेजमेंट और 'इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम' जैसी प्रणालियां लागू की जाएंगी।

योजना के मुताबिक, इन बहु-वाहन केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में 'ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट' (टीओडी) परियोजनाओं को तभी मंजूरी दी जाएगी, जब वे पूरी तरह से एमएमटीएच योजना के साथ एकीकृत होंगी। अधिकारियों का मानना है कि ये हब सफर को आसान बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, सुरक्षा और स्थानीय आर्थिक अवसरों को भी गति देंगे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrDelhi Master Plan 2047Delhi TransportMMTH DelhiPublic Infrastructure
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

साउथ दिल्ली के आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या!103

साउथ दिल्ली के आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या!

साउथ दिल्ली के आया नगर में दिनदहाड़े एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: मदनपुर खादर हाईवे बंद, सफर से पहले जान लें पूरी जानकारी342

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: मदनपुर खादर हाईवे बंद, सफर से पहले जान लें पूरी जानकारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मदनपुर खादर स्थित NHAI हाईवे पर मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी बंदी की एडवाइजरी जारी की है. यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने, अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

भजनपुरा में श्री राम नाम लेखन अभियान का 28वाँ आयोजन संपन्न, 123 श्रद्धालुओं ने लिया भाग215

भजनपुरा में श्री राम नाम लेखन अभियान का 28वाँ आयोजन संपन्न, 123 श्रद्धालुओं ने लिया भाग

दिल्ली के भजनपुरा मार्केट में "श्री राम नाम लेखन अभियान" का 28वाँ आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 123 श्रद्धालुओं ने "श्री राम" नाम का लेखन किया। अभियान के संयोजक भुवनेश सिंघल ने बताया कि इसका लक्ष्य एक करोड़ "श्री राम" नाम लिखवाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार, आध्यात्मिक जागरण और समाज में संस्कार व भाईचारे को बढ़ावा देना है। सभी प्रतिभागियों को सम्मानस्वरूप उपहार भी दिए गए।