सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

पानीपत: गीले कपड़े सुखाते समय हाईवोल्टेज तार से लगा करंट, 16 वर्षीय किशोर रोहतक PGI रेफर

पानीपत की एकता कॉलोनी में गीली कमीज हाईवोल्टेज बिजली तारों से टकराने पर एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
1 अगस्त 2026 · 9:15 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 9:15 am
पानीपत: गीले कपड़े सुखाते समय हाईवोल्टेज तार से लगा करंट, 16 वर्षीय किशोर रोहतक PGI रेफर
पानीपत: गीले कपड़े सुखाते समय हाईवोल्टेज तार से लगा करंट, 16 वर्षीय किशोर रोहतक PGI रेफर

हरियाणा के पानीपत स्थित एकता कॉलोनी में एक हादसे में 16 वर्षीय किशोर हाईवोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद उसे पानीपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल रोहतक पीजीआई में किशोर का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोर की पहचान अर्जुन (16) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अर्जुन अपने बड़े भाई सुशील (19) के साथ मजदूरी करने और परिवार का सहयोग करने के सिलसिले में दो दिन पहले ही पानीपत आया था। दोनों भाइयों ने शहर की एक निजी कंपनी में काम शुरू किया था और एकता कॉलोनी में किराए का कमरा लिया था।

सुशील ने घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार सुबह अर्जुन अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करके कमरे पर लौटा था। इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे उसने अपने कपड़े धोए और उन्हें सुखाने के लिए मकान की छत पर गया था। छत पर कपड़े सुखाने की रस्सी पर जैसे ही उसने गीले कपड़े फैलाए, तभी यह हादसा हो गया।

बताया गया है कि गीली कमीज सुखाते समय पास से ही गुजर रही नंगी हाईवोल्टेज तारों से जा टकराई। कमीज के गीले होने की वजह से उसमें तुरंत बिजली का करंट दौड़ गया और अर्जुन उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही अर्जुन तेज चीख के साथ छत पर गिर पड़ा और झुलस गया।

चीख सुनकर मकान के अन्य किराएदार और पड़ोसी तुरंत छत की ओर भागे। उन्होंने घटना की जानकारी कंपनी में काम कर रहे अर्जुन के बड़े भाई सुशील को दी। सूचना मिलते ही सुशील मौके पर पहुंचा और अर्जुन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया।

इनसे संबंधितdelhi-ncrpanipatPanipat NewsElectrocutionRohtak PGIAccident
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत825

भरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीत

भरतपुर नगर निगम में 65 में से 36 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया और कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत वोट हासिल किया।

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी1.8 हज़ार

द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने द्वारका सेक्टर 19 में राज्य अतिथि गृह के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई1.7 हज़ार

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए सरकार के नए नियम की पूरी सच्चाई

₹2,000 से अधिक के हर UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स नहीं लगेगा. नया 0.4% MDR केवल कुछ मर्चेंट (P2M) भुगतान पर लागू होगा. आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे.