सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाशदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचारक्षाबंधन की खरीदारी से देशभर के बाज़ारों में रौनक, ‘विकसित भारत’, ‘मोदी गारंटी’ और ‘ब्रह्मोस’ राखियां बनीं पहली पसंद : खंडेलवालरोहतक में 15 दिन से उपायुक्त का पद खाली, नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर किया प्रदर्शनलोकतंत्र की मिसाल बना पीतमपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच का चुनाव, बुजुर्गों ने पेश की निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार की अनूठी नजीरदिल्ली में जलभराव की स्थिति में सुधार का दावा, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचा

- अक्षरधाम के पास मुठभेड़ और सहयोगी की गिरफ्तारी - दीनपुर गांव फायरिंग केस से हुआ सिंडिकेट का खुलासा

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
25 अगस्त 2026 · 11:48 am770 व्यूज़अपडेटेड 1:15 pmनई दिल्ली
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचा
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचाDelhi darpan
  • मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया (कनाडा), बंबीहा गैंग और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर वसीम उर्फ हाजी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मेरठ निवासी वसीम के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि वसीम ने ही 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आरोपी शाहरुख पठान को वह पिस्तौल दी थी, जिससे उसने सरेराह पुलिसकर्मी पर तानकर गोली चलाई थी।

इंस्पेक्टर मान सिंह
इंस्पेक्टर मान सिंहdelhi

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मयूर विहार फ्लाईओवर सर्विस रोड पर अक्षरधाम की ओर जाल बिछाकर स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने हवा में चेतावनी फायर करते हुए हाजी वसीम को काबू कर लिया। पुलिस ने एक दिन पहले ही वसीम के मुख्य सहयोगी माजिद उर्फ अरमान (निवासी सीलमपुर, दिल्ली) को भी दबोचा था।

इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश 16 अगस्त 2026 को दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र स्थित दीनपूर गांव में उमेद सिंह के घर पर हुई फायरिंग की जांच के दौरान हुआ। मामले में पहले गिरफ्तार हुए पंजाब के दो शूटरों और उनके एक साथी की निशानदेही पर ही पुलिस हथियार सप्लायर माजिद और मुख्य सप्लायर हाजी वसीम तक पहुंची। पुलिस के अनुसार, वसीम पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 5 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि माजिद पर 50 से अधिक आपराधिक मामले हैं। यह गिरोह विदेश में बैठे गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया के इशारे पर भी काम करता था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

इनसे संबंधितDelhi Crime BranchWaseem Alias HajiShahrukh Pathan Pistol SupplierBambiha GangKapil Sangwan Nandu GangDelhi Police EncounterAkshardham EncounterMayur Vihar CrimeChhawla Firing CaseMeerut Arms SupplierDelhi News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाश751

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाश

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाश क्राइम ब्रांच ने जापानी पार्क के पास बिछाया जाल, सुभाना हत्या कांड व नजफगढ़ फायरिंग में था मुख्य आरोपी

मेरठ: कैंटीन का बिल पास करने के बदले 1.35 लाख रुपये घूस लेते डेयरी संस्थान की प्रिंसिपल गिरफ्तार971

मेरठ: कैंटीन का बिल पास करने के बदले 1.35 लाख रुपये घूस लेते डेयरी संस्थान की प्रिंसिपल गिरफ्तार

परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल को एंटी करप्शन टीम ने कैंटीन संचालक से घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा।

मुजफ्फरनगर में पूर्व बसपा विधायक शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ के टैक्स घोटाले की जांच633

मुजफ्फरनगर में पूर्व बसपा विधायक शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ के टैक्स घोटाले की जांच

प्रवर्तन निदेशालय ने टैक्स चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले में पूर्व विधायक और उनसे जुड़े कारोबारियों के कई ठिकानों पर जांच शुरू की है।