सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

सोनीपत में दो महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, जहर खाकर खुद पुलिस को किया था फोन

सोनीपत के गन्नौर में झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत 48 वर्षीय लॉन्ड्री संचालक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
19 सितंबर 2026 · 12:58 pm421 व्यूज़
सोनीपत में दो महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, जहर खाकर खुद पुलिस को किया था फोन
सोनीपत में दो महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, जहर खाकर खुद पुलिस को किया था फोनDainik Bhaskar

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में दो महिलाओं की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जहर निगलने के बाद खुद पीड़ित ने पुलिस को फोन कर घटना और पड़ोस की महिलाओं द्वारा दी जा रही धमकियों की जानकारी दी थी। हालांकि, पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, गन्नौर की रेडा बस्ती निवासी मृतक ने अपनी सूचना में पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। व्यक्ति का कहना था कि दोनों महिलाएं उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं और झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे साहिल ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब पांच साल से लॉन्ड्री की दुकान चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दुकान के नजदीक ही रहने वाली दो महिलाएं उन्हें लगातार परेशान कर रही थीं। साहिल का आरोप है कि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियों के चलते उसके पिता भारी मानसिक दबाव में थे।

परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से मृतक काफी गुमसुम और उदास रहने लगे थे। परिवार के लोगों ने कई बार उनकी परेशानी का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद जब परिवार ने उनका मोबाइल फोन खंगाला, तो उसमें कथित तौर पर धमकी भरे संदेश और संदिग्ध कॉल्स के रिकॉर्ड मिले।

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। वहीं, बेटी का रिश्ता खुद पिता ने तय किया था और करीब दो महीने बाद उसकी शादी होनी तय हुई थी।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मृतक के मोबाइल में मिले संदेशों और कॉल डिटेल की गहनता से तकनीकी जांच करवाई जाए। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrsonipatSonipatCrimeSuicideHaryana Police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या262

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस392

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार456

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।