सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली से रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ सिपाही गिरफ्तार, हरियाणा में 30 राउंड फायरिंग कर की थी हत्या

-रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी शूटर गिरफ्तार -जापानी पार्क के पास पुलिस की घेराबंदी, हथियार सप्लायर प्रदीप सिपाही दबोचा गया

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
27 अगस्त 2026 · 12:30 pm3.3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 12:32 pmrohini
दिल्ली से रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ सिपाही गिरफ्तार, हरियाणा में 30 राउंड फायरिंग कर की थी हत्या
दिल्ली से रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ सिपाही गिरफ्तार, हरियाणा में 30 राउंड फायरिंग कर की थी हत्या

-मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (नॉर्दर्न रेंज-1, प्रशांत विहार यूनिट) ने रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर गैंग से जुड़े इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ सिपाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के सुभाना में हुई चर्चित हत्या व अंधाधुंध फायरिंग और दिल्ली के नजफगढ़ में हुई फायरिंग के मामले में वांटेड था। झज्जर पुलिस ने उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित कर रखा था। जापानी पार्क के पास बिछाया गया जाल क्राइम ब्रांच को हेड कांस्टेबल विकेश से आरोपी की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिली थी। इसके बाद एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख और इंस्पेक्टर अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 4 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सुभाना हत्या कांड और नजफगढ़ मामले में था वांटेड पुलिस जांच के अनुसार:

16 मई 2026 (सुभाना कांड): प्रदीप ने अपने साथियों के साथ हरियाणा के सुभाना गांव में करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें हितेश नाम के युवक की मौत हो गई थी।

29 जून 2026 (नजफगढ़ मामला): नजफगढ़ में पकड़े गए बदमाश पंकज ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसे अवैध हथियार प्रदीप ने ही उपलब्ध कराए थे।

बदले की आग ने बनाया क्रिमिनल पूछताछ में खुलासा हुआ कि वर्ष 2022 में गांव में हुए एक झगड़े के दौरान प्रदीप को गोली लगी थी। इस रंजिश का बदला लेने के लिए वह नवीन बॉक्सर के जरिए कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के संपर्क में आया और धीरे-धीरे गैंग को अवैध हथियार मुहैया कराने लगा।

पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस (BNSS) की धारा 35(1)(c) के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इनसे संबंधितPradeep Alias SipahiDelhi Crime BranchRohit Godara GangNaveen Boxer GangDelhi Police ArrestRohini NewsJhajjar PoliceHaryana Crime NewsSubhana Firing CaseNajafgarh FiringCrime News HindiDelhi News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या263

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस394

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।