सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहिणी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 161 चोरी के वाहन और 9 करोड़ की हेरोइन बरामद, 103 गिरफ्तारहरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, कथित ऑडियो टेप आया सामनेशालीमार बाग में प्रयास विद्यामंदिर का 5वां 'नींव उत्सव' धूमधाम से संपन्न; प्रूडेंस के सहयोग से 300 गरीब बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षादिल्ली: 1984 के हत्या मामले में 42 साल से फरार 65 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारदिल्ली से केरल एमडीएमए तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तारफरीदाबाद में सरकारी छुट्टियों पर भी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ, मतदाता सूची से जुड़े काम होंगे

सोनीपत: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग व्यापारी के निधन के बाद बेटियां नहीं आईं, भाई ने हरिद्वार में किया अस्थि विसर्जन

सोनीपत के वृद्धाश्रम में मृत पूर्व व्यापारी की बेटियों के न पहुंचने पर अहमदाबाद से आए भाई-भतीजे ने हरिद्वार में अस्थियों का विसर्जन किया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
12 अगस्त 2026 · 8:30 am3.1 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 8:54 am
सोनीपत: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग व्यापारी के निधन के बाद बेटियां नहीं आईं, भाई ने हरिद्वार में किया अस्थि विसर्जन
सोनीपत: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग व्यापारी के निधन के बाद बेटियां नहीं आईं, भाई ने हरिद्वार में किया अस्थि विसर्जन

सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में दम तोड़ने वाले 74 वर्षीय पूर्व कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता का अंतिम संस्कार वीडियो कॉल पर देखने के बाद उनकी तीनों बेटियां अस्थि विसर्जन के लिए भी नहीं पहुंचीं। आखिरकार अहमदाबाद से सोनीपत पहुंचे मृतक के भाई और भतीजे ने आश्रम संचालक के साथ मिलकर हरिद्वार में उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं।

अहमदाबाद निवासी मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि 10 साल पहले नेपाल में आए भूकंप के बाद परिवार को लगा था कि शिवचरण की मौत हो चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आई खबर के जरिए परिजनों को पता चला कि शिवचरण जीवित थे और सोनीपत के वृद्धाश्रम में रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार, शिवचरण का मुंबई और नेपाल में कपड़ों का अच्छा कारोबार था, लेकिन बाद में उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। लगभग तीन साल पहले वे अपनी पत्नी के साथ सोनीपत आए थे, जहां दो साल पहले पत्नी के निधन के बाद वे वेस्ट रामनगर स्थित एक अन्य आश्रम में चले गए थे।

बीती 4 अगस्त को शिवचरण के निधन पर समाज कल्याण शिक्षा समिति आश्रम के संचालक आनंद कुमार ने उनकी तीनों बेटियों को फोन कर सूचना दी थी। इस पर बेटियों ने तुरंत आने में असमर्थता जताई और छोटी बेटी प्रिया ने अंतिम संस्कार के लिए 5,100 रुपये भेजकर फोन पर ही पूरी प्रक्रिया दिखाने का अनुरोध किया था।

भाई महेंद्र ने बताया कि भतीजी प्रिया ने सोनीपत आने पर किसी अनहोनी का डर जताया था, जिसके कारण बेटियां अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, परिजनों के अनुसार बातचीत में प्रिया ने कहा था कि परिवार की ओर से तेरहवीं और हवन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मामले में सामाजिक संगठन रक्षक सेना भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि यदि बेटियां सोनीपत में होने वाली श्रद्धांजलि सभा में पहुंचती हैं तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन और उनकी संस्था के कार्यकर्ता बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrsonipatSonipatHaryanaOld Age HomeHuman Interest
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

शालीमार बाग में प्रयास विद्यामंदिर का 5वां 'नींव उत्सव' धूमधाम से संपन्न; प्रूडेंस के सहयोग से 300 गरीब बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा1.2 हज़ार

शालीमार बाग में प्रयास विद्यामंदिर का 5वां 'नींव उत्सव' धूमधाम से संपन्न; प्रूडेंस के सहयोग से 300 गरीब बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

-भावुक पल: प्रूडेंस चेयरमैन डॉ. जी.एस. मठारू के अतुलनीय सहयोग को याद कर मंच पर भावुक हुईं अध्यक्षा तृप्ति चौधरी। - 2 से 300 का सफर: वर्ष 2023 में मंदिर से 2 बच्चों के साथ शुरू हुई यह पहल आज 300 जरूरतमंद बच्चों को दे रही है मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

रोहतक एमडीयू में 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना, वीसी दफ्तर के घेराव की चेतावनी7.5 हज़ार

रोहतक एमडीयू में 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना, वीसी दफ्तर के घेराव की चेतावनी

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में वार्षिक शुल्क वृद्धि वापस लेने और बीपीएल छात्रों को हॉस्टल फीस में छूट देने की मांग पर अड़े छात्र।

टीबी मुक्त भारत अभियान: दिल्ली में 3,300 से अधिक निक्षय मित्र जुड़े, सीएम रेखा गुप्ता ने जनआंदोलन बनाने की अपील की3.6 हज़ार

टीबी मुक्त भारत अभियान: दिल्ली में 3,300 से अधिक निक्षय मित्र जुड़े, सीएम रेखा गुप्ता ने जनआंदोलन बनाने की अपील की

दिल्ली सचिवालय में आयोजित विशेष कार्यशाला में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से टीबी उन्मूलन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।