सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाशदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचारक्षाबंधन की खरीदारी से देशभर के बाज़ारों में रौनक, ‘विकसित भारत’, ‘मोदी गारंटी’ और ‘ब्रह्मोस’ राखियां बनीं पहली पसंद : खंडेलवालरोहतक में 15 दिन से उपायुक्त का पद खाली, नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर ढोल बजाकर किया प्रदर्शनलोकतंत्र की मिसाल बना पीतमपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच का चुनाव, बुजुर्गों ने पेश की निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार की अनूठी नजीरदिल्ली में जलभराव की स्थिति में सुधार का दावा, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 21 किलो ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी गोली लगने से घायल

गाजियाबाद में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे स्कूटी सवार तीन तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
9 अगस्त 2026 · 9:45 am4.8 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 9:45 am
गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 21 किलो ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी गोली लगने से घायल
गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 21 किलो ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी गोली लगने से घायल

गाजियाबाद में शनिवार देर रात पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान भागने और पुलिस टीम पर गोली चलाने के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हो गए, जबकि तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम ड्रग्स और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि विजयनगर पुलिस और सर्विलांस टीम को रात करीब दो बजे तीन संदिग्धों के स्कूटी पर ड्रग्स लेकर जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर इंदिरापुरम से हिंडन बैराज जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को देखकर संदिग्ध स्कूटी सवार पुश्ता रोड की ओर भागने लगे, जहां अनियंत्रित होकर स्कूटी फिसल गई।

पुलिस के मुताबिक स्कूटी से गिरने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और अलग-अलग दिशाओं में भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अनस के दोनों पैरों में और दिलशाद के एक पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल तस्करों को मौके पर दबोच लिया, जबकि भाग रहे तीसरे आरोपी असलम को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घायल आरोपियों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, 21 किलो ड्रग्स, दो तमंचे और चार खोखे बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ड्रग्स की यह खेप छत्तीसगढ़ से लाई गई थी।

पुलिस जांच के अनुसार यह गिरोह गाजियाबाद, हापुड़ और दिल्ली सहित एनसीआर के विभिन्न इलाकों में मांग के आधार पर ड्रग्स की सप्लाई करता था। मुख्य आरोपी अनस साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला पीर का रहने वाला है और उस पर 18 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अनस इससे पहले भी चेन लूट के एक मामले में जेल जा चुका है।

गिरोह के अन्य दो सदस्य दिलशाद और असलम टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फारुखनगर के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब इस ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इस गिरोह के बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadPolice EncounterDrug SmugglingNCR Crime
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाश732

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाश

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग का इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ 'सिपाही' दिल्ली में गिरफ्तार, कई सनसनीखेज मामलों में थी तलाश क्राइम ब्रांच ने जापानी पार्क के पास बिछाया जाल, सुभाना हत्या कांड व नजफगढ़ फायरिंग में था मुख्य आरोपी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचा755

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ के बाद बंबीहा व नंदू गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को धर दबोचा

- अक्षरधाम के पास मुठभेड़ और सहयोगी की गिरफ्तारी - दीनपुर गांव फायरिंग केस से हुआ सिंडिकेट का खुलासा

मेरठ: कैंटीन का बिल पास करने के बदले 1.35 लाख रुपये घूस लेते डेयरी संस्थान की प्रिंसिपल गिरफ्तार959

मेरठ: कैंटीन का बिल पास करने के बदले 1.35 लाख रुपये घूस लेते डेयरी संस्थान की प्रिंसिपल गिरफ्तार

परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल को एंटी करप्शन टीम ने कैंटीन संचालक से घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा।