सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरराजनीति

स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा था दबाव

स्वयंभू हिंदुत्व समर्थक इन्फ्लुएंसर और एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए कथित हमले के मामले में की गई।

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
4 सितंबर 2026 · 1:19 pm4 हज़ार व्यूज़नई दिल्ली
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा था दबाव
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा था दबावDelhi darpan tv

नई दिल्ली/बुलंदशहर: असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

क्या है पूरा मामला? दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्वतंत्र भारद्वाज पर छात्र नेता निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट करने का आरोप है।

यह मामला उस समय फिर सुर्खियों में आया जब एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने प्रदर्शनकारी के पिता का "सिर फोड़ने" और पुलिस से बच निकलने की बात कही। बाद में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में अपने कड़े (धातु के ब्रेसलेट) से वार किया था।

राजनीतिक दबाव के बाद तेज हुई कार्रवाई: मामले को लेकर देशभर में विरोध बढ़ा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने दिल्ली पुलिस को 72 घंटे के भीतर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी: बढ़ते सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुईं। जांच के दौरान पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज का पता बुलंदशहर के धमरा नारा गांव के पास लगाया।

बताया जा रहा है कि वह हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे ताकि अपनी पहचान छिपा सकें, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया।

अब दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इनसे संबंधितSwatantraBhardwajDelhiPoliceBulandshahrJantarMantarChandrashekharAzadCJP
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"630

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"

डूसू चुनावों में एबीवीपी की शानदार विजय राष्ट्रवादी मूल्यों और विकास की राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब: प्रवीन खंडेलवाल

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान769

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 17 मांगें मानी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!1.2 हज़ार

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!

-ABVP का प्रदर्शन : पिछले साल की तरह इस बार भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन पदों पर बड़ी जीत , NSUI का सूपड़ा साफ