सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

पानीपत: इसराना में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पानीपत के इसराना में खेत जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
18 सितंबर 2026 · 12:39 pm651 व्यूज़
पानीपत: इसराना में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
पानीपत: इसराना में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजाDainik Bhaskar

पानीपत जिले की इसराना थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को बुधवार शाम को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान नौल्था गांव के रहने वाले प्रवीण के तौर पर हुई है।

इसराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम के अनुसार, नौल्था निवासी कृष्ण ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। कृष्ण ने अपनी शिकायत में बताया था कि 19 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह अपने खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में जब वह प्रवीण की आटा चक्की के नजदीक पहुंचा, तभी आरोपी बाहर निकला और रास्ता रोककर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले के दौरान जब कृष्ण ने मदद की गुहार लगाई, तो आवाज सुनकर उसका भाई देवेंद्र मौके पर पहुंच गया। देवेंद्र को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। भागते समय आरोपी ने कृष्ण को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद इसराना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान प्रवीण ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि घटना से ठीक एक दिन पहले उसकी कृष्ण के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उपजी रंजिश के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की धारदार पत्ती बरामद कर ली है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इनसे संबंधितdelhi-ncrpanipatPanipatHaryana CrimeAssaultPolice Arrest
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या264

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस395

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।