सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

अशोक विहार डकैती कांड: महिला को बंधक बनाकर ₹75 लाख की लूट, 48 घंटे में 8 गिरफ्तार; ₹51.52 लाख नकद बरामद

- अशोक विहार डकैती मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 48 घंटे में पर्दाफाश - मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार, ₹51.52 लाख नकद और महंगे मोबाइल फोन बरामद

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 अगस्त 2026 · 1:37 pm4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 3:02 pmNorth west Delhi
अशोक विहार डकैती कांड: महिला को बंधक बनाकर ₹75 लाख की लूट, 48 घंटे में 8 गिरफ्तार; ₹51.52 लाख नकद बरामद
अशोक विहार डकैती कांड: महिला को बंधक बनाकर ₹75 लाख की लूट, 48 घंटे में 8 गिरफ्तार; ₹51.52 लाख नकद बरामदDelhi darpan

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो -

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के थाना अशोक विहार इलाके में हुई दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज वारदात का दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने मामले में शामिल 6 वयस्क आरोपियों और 2 बाल अपराधियों (CCLs) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹51.52 लाख नकद और वारदात के पैसों से खरीदे गए लगभग ₹2.33 लाख कीमत के 3 नए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पानी मांगने के बहाने घर में घुसे थे बदमाश :- 19 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:35 बजे अशोक विहार स्थित घर में 54 वर्षीय पीड़िता नीरा वर्मा अकेली थीं। उनके पति और बेटियां काम पर निकल चुके थे। इसी दौरान बदमाशों ने लिफ्ट का इस्तेमाल कर दरवाजा खटखटाया और पीने के लिए पानी मांगा। शक होने पर पीड़िता ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर महिला को दबोच लिया। बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर चुन्नी और ब्राउन टेप से बांध दिए तथा मुंह पर टेप चिपकाकर चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद 20-25 मिनट तक पूरे घर की तलाशी लेकर व्यापार की नकदी और बेटियों की शादी के लिए रखी रकम लूटकर फरार हो गए। पति का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड :- पुलिस जांच में सामने आया कि यह डकैती कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक महीने से रची जा रही साजिश थी। साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) एक बाल अपराधी (CCL X) निकला, जो पीड़ित परिवार के पति की दुकान/फैक्ट्री का पूर्व कर्मचारी था। उसने कथित बदले की भावना से वारदात का ताना-बाना बुना था। वारदात से पहले सावन पार्क के एक होटल में आरोपी ठहरे थे और एक महीने तक घर की रेकी की गई थी। अमृतसर से लेकर दिलशाद गार्डन तक पुलिस की छापेमारी : वारदात के बाद आरोपी दिलशाद गार्डन में एकत्र हुए, जहां लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी दिल्ली, यूपी और पंजाब (अमृतसर) के अलग-अलग इलाकों में भाग गए। स्पेशल स्टाफ (उत्तर-पश्चिम जिला) और अशोक विहार पुलिस की संयुक्त टीमों ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमृतसर के कई होटलों और दिल्ली-एनसीआर में एक साथ छापेमारी कर पूरे गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों और बरामदगी का विवरण: दीपक @ देव (24 वर्ष, गाजियाबाद): ₹22 लाख नकद बरामद। साहिल (31 वर्ष, अमृतसर): ₹8.50 लाख नकद बरामद (पूर्व में जालसाजी के मामले में संलिप्त)। दिनेश @ बल्लू (38 वर्ष, अमृतसर): ₹6.40 लाख नकद और अपराध के पैसे से खरीदा गया iPhone 17 (कीमत ₹83,000) बरामद। अंश शर्मा (22 वर्ष, अशोक विहार): ₹6 लाख नकद बरामद। आर्यन @ शेरा (22 वर्ष, अमृतसर): ₹5.50 लाख नकद, iPhone 17 Pro (कीमत ₹1.37 लाख) और OnePlus फोन (कीमत ₹13,000) बरामद। नमन शर्मा (24 वर्ष, अशोक विहार): ₹2.40 लाख नकद बरामद। CCL X (मुख्य साजिशकर्ता, दिल्ली): पीड़िता के पति का पूर्व कर्मचारी (वर्ष 2023 के भोला हत्याकांड में संलिप्त)। CCL Y (बाल अपराधी, अमृतसर): ₹72,000 नकद बरामद। मामले में अशोक विहार थाने में FIR No. 0322/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I (उत्तर-पश्चिम) रविनंदन बी.एम. ने बताया कि शेष रकम और सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

ashok vihar loot north west
ashok vihar loot north westDelhi darpan tv
इनसे संबंधितDelhi CrimeAshok Vihar RobberyDelhi PoliceNorthwest District PoliceCrime News DelhiPunjab Police Joint OperationRobbery SolvedBNS LawsDelhi NewsBreaking News DelhiCrime News Today
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या264

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस394

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।