सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया भागने का आरोप

गाजियाबाद के रोरी गांव में वेल्डिंग का काम करने गए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
1 अगस्त 2026 · 12:01 pm3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 12:01 pm
गाजियाबाद के मोदीनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया भागने का आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया भागने का आरोपDainik Bhaskar

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोरी गांव में वेल्डिंग का काम करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अमरपाल के रूप में हुई है, जो रोरी गांव का ही निवासी था। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, 31 जुलाई को दो युवक अमरपाल को घर से काम कराने के लिए अपने साथ ले गए थे। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि काम करने के दौरान अमरपाल को करंट लग गया है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद झुलसी हालत में अमरपाल को मोदीनगर के एक अस्पताल में छोड़ दिया गया और साथ गए लोग वहां से फरार हो गए।

अमरपाल की गंभीर हालत को देखते हुए मोदीनगर के अस्पताल से उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है।

मामले की जानकारी देते हुए मोदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadModinagarElectrocutionGhaziabad News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या266

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस398

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार458

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।