सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरभारत

NW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिस

-DDA पार्क में बेंच पर बैठे प्रेमी जोड़े पर 4 बदमाशों ने किया चाकुओं से हमला , - जहांगीरपुरी निवासी सुनील की मौत, युवती रेफर।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
29 जुलाई 2026 · 12:10 pm2.3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 12:12 pmNorth west Delhi
NW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिस
NW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिसDelhi darpan

अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्थानीय DDA पार्क में बैठे एक युवक और युवती पर चार अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

ashok vihar murder
ashok vihar murderdelhi darpan tv

कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ चाकूबाजी जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुरी निवासी सुनील अपनी महिला मित्र देवकी के साथ अशोक विहार स्थित DDA पार्क में एक बेंच पर बैठा हुआ था। दोपहर के वक्त अचानक चार लड़के वहां पहुंचे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बदमाशों ने अपने पास रखे चाकुओं से दोनों पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

गार्ड और लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के वक्त पार्क में मौजूद लोगों और सुरक्षा गार्ड की मदद से दोनों घायलों को तुरंत ई-रिक्शा में पास के दीपचंद बंधू अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत बेहद नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP), सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) समेत भारत नगर और अशोक विहार थानों के थाना अध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

छेड़छाड़ या रंजिश? दो कोणों से जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर संभावित पहलू से की जा रही है। पुलिस मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है—पहला, क्या यह पार्क में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुआ हमला था? या फिर दूसरा, इसके पीछे प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश का कोई मामला है? पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनसे संबंधितAshok Vihar DDA ParkDelhi Crime NewsDelhi Park StabbingAshok Vihar NewsDelhi Police Investigation
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.5 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा1.8 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर978
Breakingभारत

दिल्ली में सिस्टम आईसीयू में : वज़ीरपुर और अशोक विहार में प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

-व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर