सामग्री पर जाएँ
ताज़ा खबर
अशोक विहार चुनाव परिणाम: अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी में अनिल गुप्ता का सूपड़ा साफ, सद्भावना पैनल की ऐतिहासिक जीत के 5 बड़े कारण अशोक विहार, दिल्लीCBI का बड़ा एक्शन: केशव पुरम व डेरावाला नगर में अवैध निर्माण पर ₹5 लाख की रिश्वत लेते MCD बेलदार गिरफ्तार , JE दिलखुश मीणा समेत 4 पर FIRNW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिसNEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने आंदोलन को बताया अपनी जीतचक्रवात तेज़ होने से ओडिशा तट पर रेड अलर्टदिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह पकड़ा, 2,300 लोगों से ₹41 करोड़ की ठगीकैबिनेट ने गुजरात में ₹76,000 करोड़ की चिप फैब को मंज़ूरी दीपानीपत में युवक पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते बापौली मंडी में की थी वारदातभरतपुर में देर रात से बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्टकांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के 17 स्टेशन 12 अगस्त तक, रहेगे बंददिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंत में केवल 61 प्रतिशत चुनावी फॉर्म हुए डिजिटाइजदिल्ली में संपत्ति कर डिफॉल्टरों को पकड़ने के लिए 3D मैपिंग शुरू करेगा MCDदिल्ली में यमुना किनारे 31 मार्च 2027 तक बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार, आईएंडएफसी विभाग ने एनजीटी को सौंपी रिपोर्ट

पानीपत में युवक पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते बापौली मंडी में की थी वारदात

पानीपत की सीआईए थ्री टीम ने सनौली यमुना पुल के पास से चार आरोपियों को दबोचा, कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
5 अगस्त 2026 · 6:34 am314 व्यूज़
पानीपत में युवक पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते बापौली मंडी में की थी वारदात
पानीपत में युवक पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते बापौली मंडी में की थी वारदातDainik Bhaskar

पानीपत जिले की सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बापौली मंडी में युवक इरफान पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार देर शाम सनौली यमुना पुल के पास से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बापौली निवासी मैनपाल उर्फ मैना, सन्नी, सचिन और दीपांशु उर्फ बुल्ला के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी मैनपाल ने पुलिस को बताया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब चार महीने पहले मैनपाल और इरफान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस दौरान इरफान ने मैनपाल पर चाकू से हमला कर दिया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन मैनपाल इस बात की रंजिश रख रहा था।

इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मैनपाल ने 1 अगस्त को अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर बापौली मंडी में इरफान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सीआईए थ्री के अधिकारियों के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से सघन पूछताछ की जाएगी। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और अवैध देसी पिस्तौल की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrpanipatpanipat newsharyana policecia threebapoli firingcrime news
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली विश्वविद्यालय: यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर परिषदों ने वीसी से की कार्रवाई की मांग2.5 हज़ार

दिल्ली विश्वविद्यालय: यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर परिषदों ने वीसी से की कार्रवाई की मांग

दिल्ली विश्वविद्यालय की सर्वोच्च परिषदों ने कुलपति योगेश सिंह को पत्र लिखकर एक कॉलेज से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत के निर्देशों का अनुपालन करने का आग्रह किया है।

गाजियाबाद के मोदीनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया भागने का आरोप4.5 हज़ार

गाजियाबाद के मोदीनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया भागने का आरोप

गाजियाबाद के रोरी गांव में वेल्डिंग का काम करने गए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।