सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ऑपरेशन मिलाप की बड़ी कामयाबी: 15 साल की किशोरी और ढाई साल का मासूम कुछ ही घंटों में बरामद, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कानईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं, स्थायी समझौता चाहते हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपदिल्ली की हवा में लगातार चौथे दिन सुधार, एक्यूआई गिरकर 239 पर पहुंचाग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में रविवार को होगी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की परखी जाएगी तैयारीअमेरिका में इमिग्रेशन नियमों पर सख्ती: 20 महीनों में 6 हजार से ज्यादा भारतीय गिरफ्तार, 2300 से अधिक डिपोर्टमंगोलपुरी में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, निहाल विहार में भी महिला को चाकू से गोदा

दिल्ली की हवा में लगातार चौथे दिन सुधार, एक्यूआई गिरकर 239 पर पहुंचा

अनुकूल मौसम और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट, हालांकि हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में बरकरार।

Delhi Darpan DeskPooja Nagar
Delhi Darpan Desk & Pooja Nagarसमाचार डेस्क
शेयर
23 नवंबर 2026 · 9:15 am436 व्यूज़अपडेटेड 9:14 amnew delhi
दिल्ली की हवा में लगातार चौथे दिन सुधार, एक्यूआई गिरकर 239 पर पहुंचा
दिल्ली की हवा में लगातार चौथे दिन सुधार, एक्यूआई गिरकर 239 पर पहुंचा — delhi darpan tv

दिल्ली दर्पण ब्यूरो:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते रविवार को वायु गुणवत्ता में और सुधार दर्ज किया गया। शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 26 अंक सुधरकर 239 पर पहुंच गया। हालांकि, यह लगातार चौथा दिन है जब राजधानी की हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार दिनों से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 19 नवंबर को एक्यूआई 280 दर्ज किया गया था, जो 20 नवंबर को घटकर 270, शनिवार को 265 और रविवार को 239 पर आ गया। रविवार को जिन 56 निगरानी केंद्रों से आंकड़े मिले, उनमें से 36 केंद्र 'खराब', आठ 'बहुत खराब' और 12 केंद्र 'मध्यम' श्रेणी में रहे। उत्तम नगर में सबसे खराब 332 और इग्नू मैदान गढ़ी में 330 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के स्रोत विभाजन अनुमानों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में पीएम 2.5 के प्रदूषण में सबसे बड़ी हिस्सेदारी वाहनों से निकलने वाले धुएं की रही। वाहनों से होने वाला उत्सर्जन बढ़कर 38.6 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शनिवार को 33.1 प्रतिशत था। इसके अलावा पराली और घरेलू बायोफ्यूल सहित बायोमास जलने से 24.2 प्रतिशत और कचरा जलाने से 14.9 प्रतिशत प्रदूषण हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने प्रदूषक तत्वों को सतह पर जमा होने से रोका। इसके साथ ही मिक्सिंग डेप्थ करीब 1,500 मीटर रहने से हवा में प्रदूषक कणों के फैलाव के लिए पर्याप्त जगह मिली, जिससे वायु गुणवत्ता में राहत महसूस की गई।

पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार से बुधवार तक राजधानी की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है। वहीं इसके बाद के छह दिनों में इसके 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में जाने के आसार हैं। सोमवार को हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, लेकिन मंगलवार और बुधवार को वेंटिलेशन इंडेक्स में गिरावट आने से प्रदूषण बढ़ सकता है।

राजधानी के तापमान की बात करें तो सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इनसे संबंधितdelhi-ncrDelhi PollutionDelhi AQIAir QualityDelhi Weather
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में रविवार को होगी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की परखी जाएगी तैयारी1.8 हज़ार

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में रविवार को होगी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की परखी जाएगी तैयारी

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन रविवार शाम शारदा विश्वविद्यालय में एयर-रेड, रेड अलर्ट और ब्लैकआउट का अभ्यास कर राहत-बचाव तंत्र को परखेगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मतदाता पुनरीक्षण शुरू, पहले दिन 5,600 से ज्यादा नए आवेदन मिले1.1 हज़ार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मतदाता पुनरीक्षण शुरू, पहले दिन 5,600 से ज्यादा नए आवेदन मिले

गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के पहले दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 8,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।