ऑपरेशन मिलाप की बड़ी कामयाबी: 15 साल की किशोरी और ढाई साल का मासूम कुछ ही घंटों में बरामद, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
ऑपरेशन मिलाप के तहत बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी और ढाई साल के मासूम को सकुशल तलाशकर उनके परिवारों से मिलाया।

दिल्ली दर्पण ब्यूरो:
नई दिल्ली। बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया है। इनमें 15 वर्षीय किशोरी और ढाई साल का मासूम बच्चा शामिल है। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिवारों से मिलवा दिया।
पुलिस के अनुसार, शाहबाद दौलतपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर थाना शाहबाद डेयरी में FIR नंबर 756/26 दर्ज की गई थी। AHTU की टीम ने लगातार प्रयास कर किशोरी को तलाश लिया।
वहीं, थाना बवाना क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को खोज निकाला और सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।
इस अभियान में AHTU के HC अमित, W/HC सुमन, W/HC सीमा तथा थाना बवाना के HC अमित और HC विकास शामिल रहे।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I लोकेश्वरन आर., आईपीएस के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की निगरानी में की गई।
दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद उनके परिवारों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बच्चों की सुरक्षा और लापता नाबालिगों को तलाशने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
लेखक




टिप्पणियाँ
0