सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में रविवार को होगी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की परखी जाएगी तैयारीअमेरिका में इमिग्रेशन नियमों पर सख्ती: 20 महीनों में 6 हजार से ज्यादा भारतीय गिरफ्तार, 2300 से अधिक डिपोर्टमंगोलपुरी में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, निहाल विहार में भी महिला को चाकू से गोदानोएडा और ग्रेटर नोएडा में मतदाता पुनरीक्षण शुरू, पहले दिन 5,600 से ज्यादा नए आवेदन मिलेफर्जी एपीके एप से 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय छापेमारी में 22 आरोपियों को दबोचागाजियाबाद में प्रदूषण से आंशिक राहत, एक्यूआई घटकर 206 हुआ

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई निगरानी, पीओके में तैनात कीं 50 से अधिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने रणनीति बदलते हुए पुंछ और राजौरी के सामने आधुनिक जैमिंग उपकरण और एयर डिफेंस सिस्टम लगाए हैं।

Delhi Darpan DeskPooja Nagar
Delhi Darpan Desk & Pooja Nagarसमाचार डेस्क
शेयर
11 नवंबर 2026 · 5:53 am2.8 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 5:55 amnew delhi
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई निगरानी, पीओके में तैनात कीं 50 से अधिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई निगरानी, पीओके में तैनात कीं 50 से अधिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स — दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली दर्पण | ब्यूरो रिपोर्ट दिनांक: 11 नवंबर 2026 नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकटवर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने 50 से अधिक विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट्स की तैनाती की है। इनमें से अधिकांश यूनिट्स पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अग्रिम मोर्चों पर लगाई गई हैं, जिनमें 20 नई यूनिट्स की तैनाती बीते नवंबर महीने में ही की गई है। इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य भारतीय ड्रोन्स और लोइटरिंग म्यूनिशन की गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें निष्प्रभावी करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव करते हुए ड्रोन युद्ध तकनीक को प्राथमिकता दी है। थलसेना प्रमुख आसिम मुनीर की योजना के तहत ड्रोन रणनीति को रक्षा और हमले दोनों की पहली पंक्ति बनाया गया है। इसी रणनीति के तहत पाकिस्तानी सेना एक अलग यूएवी (अनमैन्ड एरियल वीकल) कोर गठित करने की दिशा में भी काम कर रही है, जिसको लेकर रक्षा उत्पादन मंत्रालय ने रावलपिंडी में निजी ड्रोन कंपनियों के साथ बैठक भी की थी।

एंटी-ड्रोन प्रणालियों की तैनाती मुख्य रूप से पीओके के रावलकोट, कोटली और भिंबर सेक्टरों में की गई है। यह क्षेत्र भारतीय सेना के पुंछ, राजौरी, नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों के ठीक सामने स्थित हैं। इस तैनाती की जिम्मेदारी 12वीं और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजनों के तहत आने वाली दूसरी, तीसरी और सातवीं आजाद कश्मीर ब्रिगेड को सौंपी गई है।

सैन्य निगरानी को पुख्ता करने के लिए पाकिस्तान ने चीन और तुर्किये से कई आधुनिक उपकरण जुटाए हैं। इसमें चीन से प्राप्त एचक्यू-17एई शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और तुर्किये से खरीदी गई कोरकुट एंटी-एयरक्राफ्ट गन व एहिन काउंटर-ड्रोन सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी एयर डिफेंस में 35 एमएम आइरलिकॉन एंटी-एयरक्राफ्ट गन और एनजा एमके-2 मिसाइलों को भी शामिल किया गया है।

अग्रिम मोर्चों पर निगरानी के लिए स्पाइडर और सफरा जैसे सिस्टम भी तैनात किए गए हैं। इनमें स्पाइडर प्रणाली 10 किलोमीटर के दायरे में रेडियो फ्रीक्वेंसी और दिशा का पता लगाती है, जबकि सफरा नामक पोर्टेबल जैमिंग गन 15 किलोमीटर तक जीपीएस और कंट्रोल सिग्नलों को बाधित कर सकती है। साथ ही कैमरों और सेंसर्स से प्राप्त डाटा के त्वरित विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तान ने अपनी यूएवी और मिसाइल प्रणालियों को निर्देशित करने के लिए चीनी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘बाइदो’ का व्यापक इस्तेमाल शुरू किया है। वर्ष 2020 में इस नेटवर्क को अपनाने के बाद अमेरिकी जीपीएस पर उसकी निर्भरता काफी कम हुई है। वर्तमान में बाइदो का उपयोग सैन्य ड्रोन्स के अलावा जेएफ-17 लड़ाकू विमानों और मिसाइल गाइडेंस की सटीकता बढ़ाने में किया जा रहा है।

इनसे संबंधितPakistan ArmyLoCAnti DronePoK#Pakistan #LoC #LineOfControl #PoK #AntiDrone #DroneDefense #BorderSecurity #IndianArmy #PakistanArmy #NationalSecurity #DefenseNews #MilitaryNews #SouthAsia #BreakingNews #IndiaNews #SecurityAlert #Geopolitics #DelhiDarpanTV #HindiNews #LatestNews
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भारत में ड्रग्स का जाल: सीमाओं से लेकर महानगरों तक फैला नशे का कारोबार, युवाओं के भविष्य पर बड़ा खतरा355

भारत में ड्रग्स का जाल: सीमाओं से लेकर महानगरों तक फैला नशे का कारोबार, युवाओं के भविष्य पर बड़ा खतरा

भारत में ड्रग्स का बढ़ता कारोबार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क और नशे की गिरफ्त में फंसती युवा पीढ़ी देश के सामने एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

दीपावली का वास्तविक संदेश: अंतर्मन में भी जलाएँ ज्ञान और विवेक का दीप2.8 हज़ार

दीपावली का वास्तविक संदेश: अंतर्मन में भी जलाएँ ज्ञान और विवेक का दीप

पूज्य संत सुरेश भैयाजी का आध्यात्मिक संदेश, ध्यान योग संस्था एवं अखिल भारतीय संतमत सत्संग, दिल्ली की ओर से समाज को प्रेरणादायक संदेश

बहादुर बेटी खुशी माहेश्वरी ने दिखाई मिसाल: स्नैचरों का पीछा कर दिलाई गिरफ्तारी, छीना गया iPhone 16 Pro भी बरामद3.7 हज़ार
Breakingभारत

बहादुर बेटी खुशी माहेश्वरी ने दिखाई मिसाल: स्नैचरों का पीछा कर दिलाई गिरफ्तारी, छीना गया iPhone 16 Pro भी बरामद

शालीमार बाग में iPhone 16 Pro छीनकर भागे बदमाशों का युवती ने खुद किया पीछा, पुलिस और लोगों की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्तार; 3 अन्य चोरी के मोबाइल और चोरी की बाइक भी बरामद। स्कूटी से गिरकर घायल होने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत, खुशी माहेश्वरी की बहादुरी से स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश हुआ और कई मामलों का खुलासा हो गया।