सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 60 करोड़ की खेप के साथ सात गिरफ्तारअंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच यूएई में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, दिल्ली से ₹28 महंगा हुआ दुबई में डीजलआठ माह की बच्ची की हत्या के मामले में मां गिरफ्तार, रात में रोने पर साथी ने दबाया था गलात्योहारों से पहले नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में बढ़ी पुलिस की मौजूदगी, सड़कों पर दिख रही ‘Visible Policing’ से बढ़ा भरोसादिल्ली में लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : AATS ने 4 ऑटो लिफ्टर दबोचे, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 SUV बरामदजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आरोप में बंद कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता तिहाड़ से रिहा
ताज़ा खबरराजनीति

दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसान

MCD का बड़ा फैसला ' 7603 कर्मचारी होंगे पक्के & 2000 से अधिक को मिला पदाउन्नति वो एरियर - नक्शा पास करना भी हुआ आसान

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
19 अक्तूबर 2026 · 12:09 pm3.9 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 12:13 pmनई दिल्ली
दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसान
दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसान — दिल्ली दर्पण

राजेंद्र स्वामी ' दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली: दीपावली के त्योहार से ठीक पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) ने निगम कर्मचारियों और दिल्ली की जनता को एक बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेयर ने बताया कि निगम प्रशासन ने 'अंत्योदय' और 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' के विजन को आगे बढ़ाते हुए कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगाई है। इस विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर के साथ स्थायी समिति (Standing Committee) की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन जय भगवान यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  1. निगम कर्मचारियों के लिए दिवाली का महा-उपहार

7603 कर्मचारी होंगे नियमित: दिवाली के शुभ अवसर पर एमसीडी इतिहास का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए 7603 कर्मचारियों को पक्का (परमानेंट) करने का निर्णय लिया गया है। 25 लाख रुपये तक का बकाया (एरियर): सालों से उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों के बैंक खातों में खुशियां लौटेंगी। निगम उन्हें लगभग 25 लाख रुपये तक का बकाया एरियर देने जा रहा है। पदोन्नति (प्रमोशन) का तोहफा:

निगम के 111 एएसआई (ASI) पद पर तैनात कर्मचारियों को पदोन्नत कर एसआई (निरीक्षक/Inspector) बनाया गया है। 2000 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ: पिछले दो महीनों और आगामी दिनों में मिलाकर 2000 से अधिक परिवारों को प्रमोशन, एरियर और नियमितीकरण का सीधा फायदा मिला है। इससे पहले एक माह के भीतर 540 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई और 1467 दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया गया था।

2. दिल्ली की जनता के लिए दिवाली गिफ्ट:

घर का नक्शा पास कराना हुआ बेहद आसान दिवाली पर नया घर बनाने या सुधार करने की सोच रहे दिल्लीवासियों के लिए ईडब्ल्यूएस (EWS) और छोटे प्लॉटधारकों के नियमों में बड़ी राहत दी गई है: 32 मीटर से 64 मीटर तक के प्लॉट: ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत 32 वर्ग मीटर से लेकर 64 वर्ग मीटर (फ्रीहोल्ड) तक के प्लॉटों के नक्शे और अमलगमेशन (एकत्रीकरण) के लिए अब महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जोनल लेवल पर ही मिलेगी मंजूरी: अब इन फाइलों को स्टैंडिंग कमेटी में भेजने की जरूरत नहीं होगी। ये फाइलें सीधे जोनल लेवल (Zonal Level) पर ही पास कर दी जाएंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने और दलालों से मुक्ति मिलेगी। शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन जय भगवान यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री जी की 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' सोच, 'अंत्योदय' के संकल्प और मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी नेताओं ने कर्मचारियों और दिल्ली की सम्मानित जनता को दिवाली की अग्रिम बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी जाहिर की।

इनसे संबंधित: दिल्ली नगर निगमएमसीडी दिवाली तोहफानिगम कर्मचारी नियमितीकरणस्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मानेता सदन जय भगवान यादवदिल्ली समाचारईडब्ल्यूएस नक्शा छूट
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आरोप में बंद कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता तिहाड़ से रिहा507

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आरोप में बंद कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता तिहाड़ से रिहा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले सीजेपी नेताओं को अदालत के आदेश के बाद रिहा किया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं को लगाई फटकार, कहा- नियमों का उल्लंघन न करें, आप 'जेन जी' नहीं हैं1.1 हज़ार

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं को लगाई फटकार, कहा- नियमों का उल्लंघन न करें, आप 'जेन जी' नहीं हैं

विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई लंबित होने के बावजूद सीधे हाईकोर्ट पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को अदालत ने प्रक्रिया का पालन करने की हिदायत दी।

दिल्ली में DTC बसों के संचालन की समीक्षा की मांग, फेडरेशन ऑफ अशोक विहार ने LG और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र2.5 हज़ार

दिल्ली में DTC बसों के संचालन की समीक्षा की मांग, फेडरेशन ऑफ अशोक विहार ने LG और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पत्र अशोक विहार फेडरेशन ने कहा—सड़कों पर बसों की संख्या बढ़ाने से पहले यात्रियों की मांग, रूट और ट्रैफिक की स्थिति का हो आकलन