सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरराजनीति

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव: हरि शंकर गुप्ता बने नेशनल मीडिया इनचार्ज, राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां तेज

चंडीगढ़ में कांग्रेस की अहम रणनीतिक बैठक; पंजाब को तीन मीडिया ज़ोन में बांटा गया, अगले 10 दिनों में राहुल गांधी के दौरे की संभावना

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
4 सितंबर 2026 · 5:58 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 1:11 pmनई दिल्ली
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव: हरि शंकर गुप्ता बने नेशनल मीडिया इनचार्ज, राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां तेज
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव: हरि शंकर गुप्ता बने नेशनल मीडिया इनचार्ज, राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां तेजDelhi darpan tv

चंडीगढ़/नई दिल्ली। राजेंद्र स्वामी, दिल्ली दर्पण टीवी

पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपनी मीडिया रणनीति को नई धार देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरि शंकर गुप्ता को पंजाब का नेशनल मीडिया इनचार्ज (राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक) नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद हरि शंकर गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय मीडिया टीम चंडीगढ़ पहुंची, जहां पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी चुनावों, संगठनात्मक तैयारियों और मीडिया समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस का लक्ष्य पार्टी की नीतियों और संदेश को राज्य के हर क्षेत्र तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

अगले 10 दिनों में राहुल गांधी के पंजाब दौरे की संभावना

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हरि शंकर गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे का प्रारंभिक कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सब कुछ रहा, तो राहुल गांधी अगले 10 दिनों के भीतर पंजाब का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे को लेकर प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पंजाब को तीन मीडिया ज़ोन में बांटकर बनाई नई रणनीति

कांग्रेस ने राज्य में मीडिया और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के लिए पंजाब के 29 राजनीतिक जिलों को तीन प्रमुख ज़ोन में विभाजित किया है।

माझा ज़ोन – विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनुमा आचार्य दोआबा ज़ोन – ईशान त्यागी मालवा ज़ोन – हरनाम सिंह (मालवा-1) और विक्रम लोहिया (मालवा-2)

पार्टी का मानना है कि इस ज़ोन आधारित व्यवस्था से संगठन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

गुटबाजी के दावों पर कांग्रेस का जवाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए हरि शंकर गुप्ता ने कहा कि किसी एक सीट पर कई नेताओं का टिकट मांगना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इसे गुटबाजी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और उम्मीदवारों का अंतिम फैसला पार्टी की स्थापित प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

पंजाब नेतृत्व ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्रीय मीडिया टीम का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश संगठन केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव संगठनात्मक और लॉजिस्टिक सहयोग देगा।

Article image
Article image

पंजाब में चुनावी माहौल तेज होने के साथ कांग्रेस अपनी संगठनात्मक और मीडिया रणनीति को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी को उम्मीद है कि आगामी दिनों में राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और चुनावी अभियान को गति देगा।

इनसे संबंधित#PunjabCongressHariShankarGuptaRahulGandhiPunjabPoliticsCongressNews
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"645

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"

डूसू चुनावों में एबीवीपी की शानदार विजय राष्ट्रवादी मूल्यों और विकास की राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब: प्रवीन खंडेलवाल

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान790

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 17 मांगें मानी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!1.2 हज़ार

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम 2026: ABVP का दबदबा, NSUI का सूपड़ा साफ, बागी ने पलटी बाजी!

-ABVP का प्रदर्शन : पिछले साल की तरह इस बार भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन पदों पर बड़ी जीत , NSUI का सूपड़ा साफ