सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरभारत

दिल्ली में सिस्टम आईसीयू में : वज़ीरपुर और अशोक विहार में प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

-व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
11 सितंबर 2026 · 10:26 am978 व्यूज़अपडेटेड 10:40 amwazirpur,Delhi
व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर
व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूरDelhi darpan

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण

दिल्ली में सरकार बदलने के बावजूद प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार के चलते ज़मीनी हालात सुधरने के बजाय बदतर हो गए हैं। अवैध निर्माण, अतिक्रमण, गुंडागर्दी और चरमराती कानून व्यवस्था ने पूरी व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर-पश्चिमी दिल्ली का वज़ीरपुर और अशोक विहार इलाका है, जहां सिस्टम पूरी तरह पस्त नजर आ रहा है।

वज़ीरपुर में  सडकों पर कूड़े के ढेर और कचरा खाती गोमाता
वज़ीरपुर में सडकों पर कूड़े के ढेर और कचरा खाती गोमाताdelhi darpan

वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की भरमार है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन और केशवपुरम जोन का बिल्डिंग विभाग आँखें मूंदे बैठा है। यहाँ स्थिति यह है कि बिल्डिंग विभाग में ऐसे लोग तैनात हैं जिन पर न सिर्फ सीबीआई के मामले दर्ज हैं बल्कि वे जेल भी जा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक जेई (JE) दिलखुश मीणा और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। हैरानी की बात यह है कि कागजों में सील हो चुकी कई इमारतों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण का काम चल रहा है।

दूसरी तरफ, अशोक विहार के दीप चाँद बंधु सेंट्रल मार्केट सहित पूरे इलाके में सड़कों पर अवैध खोखों, रेहड़ियों और पटरियों की बाढ़ आ गई है। मार्केट में अवैध दुकानों पर तो कार्रवाई हुई, लेकिन रसूखदारों के अवैध खोखों को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया। हालात यह हैं कि नकली कागजात तैयार कर सड़कों पर अवैध खोखे लगाए जा रहे हैं। स्थानीय निगम पार्षद वीना असीजा और योगेश वर्मा के विरोध और मीडिया की खबरों के बाद एक नकली कागजों से लगे खोखे को पहले सील किया गया और बाद में हटाया गया, लेकिन इस बड़े फर्जीवाड़े और माफिया तंत्र के पीछे छिपे अधिकारियों की कोई जवाबदेही तय नहीं हुई है। सड़क से लेकर पटरियों तक कार डीलरों का कब्जा है, जिससे रोजाना भयंकर ट्रैफिक जाम रहता है, जिसे पुलिस थाना, डीसीपी ऑफिस और न्याय क्षेत्र से जुड़े अधिकारी रोज देखते हैं।

प्रशासनिक लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। अशोक विहार थाने में जल बोर्ड और एमसीडी के खिलाफ मुकदमे तक दर्ज हैं। इसी हफ्ते वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के बी-61 में प्रशासनिक मिलीभगत की हदें पार हो गईं, जब एक फैक्ट्री को फायदा पहुँचाने के लिए सड़क पर रखा वह कूड़ेदान कंटेनर हटा दिया गया जिसमें झुग्गी बस्ती के लोग कचरा डालते थे। इतना ही नहीं, फैक्ट्री मालिक ने सड़क पर बने सार्वजनिक शौचालय को जेसीबी से तुड़वा दिया। जिस समय यह अवैध कार्रवाई की गई, तब शौचालय के अंदर दो लोग शौच कर रहे थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पर तो मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन उन एमसीडी कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिनकी शह पर यह सब हुआ।

सड़क पर पाइप लाइन ,जल बोर्ड की लापरवाही ने राहगीर को ICU में पहुंचा दिया
सड़क पर पाइप लाइन ,जल बोर्ड की लापरवाही ने राहगीर को ICU में पहुंचा दियाdelhi darpan

वज़ीरपुर में दिल्ली जल बोर्ड की कार्यशैली भी कम खतरनाक नहीं है। बिना किसी पूर्व सूचना के सड़कें खोद देना और महीनों तक काम अधूरा छोड़ना यहाँ की आम बात बन गई है। आए दिन सड़कें धंस रही हैं और सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी बरसाती नालों में छोड़ा जा रहा है। ऐसे ही एक लापरवाही भरे मामले में सीवर से नाले तक जोड़े गए अवैध पाइप से टकराकर वज़ीरपुर गाँव का रहने वाला युवक सुरेंद्र गंभीर रूप से दुर्घटना का शिकार हो गया, जो अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

वज़ीरपुर और अशोक विहार के यह हालात पूरी दिल्ली के प्रशासनिक तंत्र की बानगी भर हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या जनता सिर्फ तमाशबीन बनी रहेगी? नेता और जनप्रतिनिधि चुनाव के वक्त वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर आंखें मूंद लेते हैं। आज यह साफ हो चुका है कि 'दिल्ली दर्पण टीवी' जैसी मीडिया संस्था या अकेला कोई संस्थान इस भ्रष्ट तंत्र से अकेले नहीं लड़ सकता। जब तक स्थानीय लोग, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और सामाजिक एक्टिविस्ट खुद आगे आकर इस लड़ाई में शामिल नहीं होंगे, तब तक हालात नहीं बदलेंगे।

इस तरह घटिया क्वालिटी के काम होते सीवर के काम में।
इस तरह घटिया क्वालिटी के काम होते सीवर के काम में।Delhi darpan tv

अब समय आ गया है कि इस नाकेबंदी को तोड़ा जाए और हर नागरिक को "मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी" के संकल्प के साथ आगे आना होगा। नेता और अधिकारी भले ही आपकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दें, लेकिन अब हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। यदि वज़ीरपुर और पूरी दिल्ली को इस नरक से बचाना है, तो जनता को जागरूक होकर खुद प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा।

इनसे संबंधितDelhiWazirpurAshok ViharAdministrative CorruptionIllegal ConstructionEncroachmentLaw and OrderMCDDelhi Jal BoardDelhi Darpan TVदिल्लीवज़ीरपुरअशोक विहारप्रशासनिक भ्रष्टाचारअवैध निर्माणअतिक्रमणकानून व्यवस्थाएमसीडीजल बोर्डदिल्ली दर्पण टीवी
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.4 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा1.8 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी4 हज़ार
Breakingभारत

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी

दिल्ली पुलिस की आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू दरियापुर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां से 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और फरार सप्लायर की तलाश में जुटी है।